विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईसाई समुदाय पर मंडरा सकता है बड़ा संकट, पाकिस्तान में ईशनिंदा की सजा सख्त करने से झूठे आरोप बढ़ने का खतरा

Published: Sun, 29 Nov 2026 05:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 06:50 AM (GMT+05:30)

द क्रिश्चियन पोस्ट में प्रकाशित क्रिश्चियन डेली इंटरनेशनल-मार्निंग स्टार न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी विधायक राणा औरंगजेब द्वारा पेश प्रस्ताव को इस सप्ताह विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया। 

पाकिस्तान में ईशनिंदा की सजा सख्त करने से झूठे आरोप बढ़ने का खतरा (फोटो- रॉयटर)

पाकिस्तान में ईशनिंदा की सजा सख्त करने से झूठे आरोप बढ़ने का खतरा (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. मानवाधिकार संगठनों ने कहा, ईसाई समुदाय पर मंडरा सकता है बड़ा संकट

  2. ईशनिंदा के लिए सख्त सजा की मांग वाले प्रस्ताव की मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना की

आईएएनएस, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में पैगंबर मोहम्मद के परिवार और साथियों के खिलाफ कथित ईशनिंदा के लिए सख्त सजा की मांग वाले प्रस्ताव की मानवाधिकार संगठनों ने आलोचना की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय के लोगों के खिलाफ झूठे आरोपों और हिंसा का खतरा बढ़ सकता है।

द क्रिश्चियन पोस्ट में प्रकाशित क्रिश्चियन डेली इंटरनेशनल-मार्निंग स्टार न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, विपक्षी विधायक राणा औरंगजेब द्वारा पेश प्रस्ताव को इस सप्ताह विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसमें पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 298-ए के तहत मौजूदा सजा को अपर्याप्त बताते हुए संघीय सरकार से इसे बढ़ाने की मांग की गई है।

वर्तमान कानून के तहत पैगंबर के परिवार के सदस्यों, चार इस्लामी खलीफाओं और उनके साथियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर तीन साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों का प्रविधान है।

रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2023 में संसद ने सजा को न्यूनतम 10 साल और अधिकतम आजीवन कारावास करने वाला विधेयक पारित किया था, लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

एक ईसाई वकील ने कहा कि सरकार को सजा बढ़ाने के बजाय झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानून बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों में दर्ज 333 ईशनिंदा मामलों में से अधिकांश मनगढ़ंत थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।