विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस चुनाव में पुतिन की पार्टी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, स्टेट ड्यूमा में जीतीं 355 सीटें; कम्युनिस्ट पार्टी को मिलीं 40 सीटें

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:00 AM (IST)

रूस की सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने स्टेट ड्यूमा चुनाव में 450 में से 355 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल ...और पढ़ें

पुतिन समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी ने स्टेट ड्यूमा चुनावों में ऐतिहासिक जीत

पुतिन समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी ने स्टेट ड्यूमा चुनावों में ऐतिहासिक जीत

HighLights

  1. यूनाइटेड रशिया ने स्टेट ड्यूमा में 355 सीटें जीतीं।

  2. यह 2016 के पिछले रिकॉर्ड से भी अधिक है।

  3. यूक्रेन सैन्य अभियान के बाद यह पहला संसदीय चुनाव था।

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस की सत्ताधारी यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा की 450 सीटों में से 355 सीटें जीतकर मजबूत बढ़त हासिल की है। यह चुनाव 2022 में यूक्रेन में मास्को के बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू करने के बाद हुआ पहला संसदीय चुनाव है।

लगभग सभी वोटों की गिनती पूरी होने और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाली विपक्षी पार्टियों के चुनावी मैदान में न होने के कारण, सत्ताधारी पार्टी ने भारी बहुमत हासिल कर ली है। यह जीत 2016 में मिली 343 सीटों के पिछले रिकार्ड से भी अधिक है।

चुनाव प्रमुख एला पमफिलोवा ने बताया कि मतदान 59 प्रतिशत से अधिक रहा। उन्होंने पुष्टि की कि 95 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है। यूरोन्यूज के अनुसार, इस हफ्ते के आखिर में आधिकारिक अंतिम नतीजे आने की उम्मीद है। वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी 40 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि राष्ट्रवादी एलडीपीआर ने 25 सीटें और न्यू पीपल्स पार्टी ने 20 सीटें हासिल कीं।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)