ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह पर प्रदर्शन, शरणार्थियों की आवक के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह पर शनिवार को नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने शरणार्थियों की आवक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह पर शरणार्थियों के खिलाफ प्रदर्शन
HighLights
डोवर बंदरगाह पर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया।
प्रदर्शन का उद्देश्य फ्रांस से आने वाले शरणार्थियों को रोकना था।
विरोध के कारण यातायात बाधित हुआ, बाद में पहुंच बहाल हुई।
रॉयटर्स, लंदन। ब्रिटेन के डोवर बंदरगाह के आसपास की सड़कों पर शनिवार को नकाब पहन कर लोगों ने विरोध प्रदर्श किया। इसके कारण यातायात बाधित हो गया। यह फ्रांस जाने वाली नौकाओं का मुख्य केंद्र है।
काले कपड़े पहने प्रदर्शनकारियों ने नावों को रोको के नारे लगाए, जो फ्रांस से ब्रिटेन के दक्षिणी तट पर आने वाले शरणार्थियों को दर्शाता है।
डोवर बंदरगाह और फेरी संचालक पी एंड ओ फेरीज के अनुसार, दोपहर तक बंदरगाह तक पहुंच बहाल कर दी गई थी।ब्रिटेन की सरकारों को शरणार्थियों के प्रवाह को रोकने में कठिनाई आ रही है, जो अक्सर खतरनाक रास्तों का प्रयोग कर यहां नावों पर आते हैं।
पुलिस ने कहा, अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की प्रकृति और अन्य विवरणों के बारे में तुरंत जवाब नहीं दिया।
