ब्रिटेन में गूगल की क्लाउड सेवाएं हुईं बाधित, सार्वजनिक क्षेत्र के कामों में आई परेशानी
ब्रिटेन में गूगल की क्लाउड सेवाएं कई घंटों तक ठप रहीं, जिसके कारण कई वित्तीय कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की ...और पढ़ें

ब्रिटेन में गूगल की क्लाउड सेवाएं हुईं बाधित
HighLights
इस घटना ने ब्रिटेन और ईयू के नियामकों की उन चिंताओं को उजागर किया
इंजीनियरिंग टीमों ने सभी सेवाओं को बहाल कर दिया है
रॉयटर, लंदन। ब्रिटेन में गूगल की क्लाउड सेवाएं कई घंटों तक ठप रहीं, जिसके कारण कई वित्तीय कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की वेबसाइटों के कामकाज में बाधा आईं। गूगल ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटेन में क्लाउड सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।
इस घटना ने ब्रिटेन और ईयू के नियामकों की उन चिंताओं को उजागर किया, जो वित्तीय क्षेत्र की कुछ चुनिंदा बाहरी टेक्नोलाजी कंपनियों (खासकर क्लाउड फर्मों) पर बढ़ती निर्भरता को लेकर हैं। ये महत्वपूर्ण बैंकिंग सेवाओं को सपोर्ट करती हैं।
ब्रिटिश डिजिटल बैंक रिवोलुट ने बताया कि सेवा ठप होने से उनकी कई सेवाएं प्रभावित हुईं। उनके स्टेटस पेज पर कार्ड पेमेंट और एटीएम से पैसे निकालने की सुविधाओं में दिक्कतें दिखाई गईं, हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि ग्राहकों का पैसा और डाटा पूरी तरह सुरक्षित है।
गूगल ने बताया कि उसके यूरोप-वेस्ट2 क्लाउड रीजन में पावर से जुड़ी घटना के कारण सेवाएं बाधित हुई थीं।
इंजीनियरिंग टीमों ने सभी सेवाओं को बहाल कर दिया है। यूरोप-वेस्ट2 लंदन स्थित कई डाटा सेंटरों और अवेलेबिलिटी जोन का एक नेटवर्क है, जो पूरे यूरोप में ग्राहकों को सेवाएं देता है।
