विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिटेन: 49 फीट की ऊंचाई पर 3 घंटे हवा में लटके रहे 27 यात्री, बिजली कटने से बंद हुआ था रोलरकोस्टर

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:57 AM (IST)

ब्रिटेन के सफोक में प्लेजरवुड हिल्स थीम पार्क में बिजली कटने से 'वाइपआउट' रोलरकोस्टर 49 फीट की ऊंचाई पर 3 ...और पढ़ें

HighLights

  1. सफोक के प्लेजरवुड हिल्स में रोलरकोस्टर 49 फीट ऊपर अटका

  2. बिजली कटौती के कारण 27 यात्री 3 घंटे तक फंसे रहे

  3. हवाई सीढ़ी से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन के सफोक स्थित 'प्लेजरवुड हिल्स' थीम पार्क में अचानक बिजली कट जाने से 'वाइपआउट' नामक रोलरकोस्टर करीब 15 मीटर (49 फीट) की ऊंचाई पर हवा में अटक गया। इस दौरान रोलरकोस्टर में 27 यात्री 3 घंटे तक हवा में लटके रहे।

सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव की टीम पहुंची और हवाई सीढ़ी (एरियल लैडर) का इस्तेमाल कर सभी 27 लोगों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

इस असुविधा को लेकर पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों से माफी मांगी और उन्हें मुआवजे के रूप में मुफ्त टिकट देने की घोषणा की।

बिजली कटने से हुई घटना

सफोक फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अनुसार, उन्हें लोवेस्टोफ्ट के प्लेजरवुड हिल्स में वाइपआउट राइड के लिए दोपहर 13:36 बजे (बीएसटी) सूचना मिली थी। बिजली कटौती के चलते वहां कई झुले प्रभावित हुए। एक वीडियो फुटेज में वह क्षण दिखाया गया जब बिजली कटने के बाद झुले लगभग 15 मीटर (49 फीट) की ऊंचाई पर फंस गए।

सबसे बुरी थी आगे और पीछे वालों की स्थिति

चश्मदीद लाइन्स ने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हवाई सीढ़ी (एरियल लैडर) का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि उन लोगों के लिए सबसे बुरा था, जो बसे आगे या पीछे फंसे थे। क्योंकि, लगभग तीन घंटे तक हवा में लटके रहना काफी लंबा समय होता है।

सभी सुरक्षित

वहीं, रेस्क्यू टीम ने पुष्टि की कि शाम 5:10 बजे तक सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया था और इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।

प्लेजरवुड हिल्स प्रबंधन ने इस स्थिति को संभालने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रभावित लोगों और उनके परिवारों द्वारा दिखाए गए "धैर्य और समझदारी के लिए अत्यंत आभारी हैं।"