विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंग्लैंड में 24 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन पटरी से उतरी, दोनों दुर्घटना की जांच शुरू

Updated: Sat, 15 Aug 2026 12:07 AM (IST)

दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी ट्रेन पटरी से उतर गई है। शुक्रवार दोपहर एसेक्स के विकफोर्ड के पास एक ट्रेन की पिछली बोगियां पटरी से उतर गईं। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समय दोपहर 2 बजे के आसपास हुई।

इंग्लैंड में 24 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन पटरी से उतरी, दोनों दुर्घटना की जांच शुरू

इंग्लैंड में 24 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन पटरी से उतरी, दोनों दुर्घटना की जांच शुरू

HighLights

  1. पटरी से उतरने के बावजूद पिछली बोगियां सीधी खड़ी रहीं

  2. दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है

डिजिटल डेस्क, लंदन। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में 24 घंटे से भी कम समय में दूसरी ट्रेन पटरी से उतर गई है। शुक्रवार दोपहर एसेक्स के विकफोर्ड के पास एक ट्रेन की पिछली बोगियां पटरी से उतर गईं। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस के अनुसार, यह घटना स्थानीय समय दोपहर 2 बजे के आसपास हुई।

पटरी से उतरने के बावजूद पिछली बोगियां सीधी खड़ी रहीं। मौके पर पुलिस, पैरामेडिक्स और फायरफाइटर्स सहित आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं। किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है। दुर्घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक दिन में दूसरी घटना

एसेक्स की यह घटना गुरुवार दोपहर ईस्ट ससेक्स के लिउएस के पास हुई ट्रेन दुर्घटना के 24 घंटे के अंदर हुई है। वहां साउदर्न सर्विस की ट्रेन लगभग शाम 4 बजे (बीएसटी) पटरी से उतर गई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कम से कम दो बोगियां पलट गई थीं। उस घटना में 18 लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई थी।

लिउएस स्टेशन के पास आपातकालीन दल पहुंचे थे और हेवर्ड्स हीथ से लिउअस के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं। उस दुर्घटना का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।