विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्नैपचैट, फ्लर्टिंग और झूठा प्यार: ब्रिटेन में टीचर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ संबंध बनाने का आरोप

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:01 PM (IST)

ब्रिटेन में एक 30 वर्षीय शिक्षिका पर 16 साल के छात्र के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

टीचर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ संबंध बनाने का आरोप। (X- @MissJamesPE)

टीचर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ संबंध बनाने का आरोप। (X- @MissJamesPE)

HighLights

  1. शिक्षिका पर 16 साल के छात्र से यौन संबंध का आरोप।

  2. छात्र ने कहा उसे बहला-फुसलाकर रिश्ते में लाया गया।

  3. शिक्षिका ब्रोनवेन जेम्स ने सभी आरोपों से इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की एक टीचर पर 16 साल के स्टूडेंट के साथ सेक्सुअल संबंध बनाने का आरोप लगा है। आरोप है कि कि जब वे अकेले होते थे, तो वह स्टूडेंट के मिस कहकर बुलाने के लिए कहती थी।

30 साल की ब्रोनवेन जेम्स पर आरोप है कि जब वह इंग्लैंड के साउथेम्पन में बिटरने पार्क स्कूल में फिजिकल एजुकेशन टीचर के तौर पर काम कर रही थीं, तब उन्होंने उस टीनएजर के साथ सेक्स किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वह इन आरोपों से इनकार करती हैं।

वकीलों ने लगाया फ्लर्टिंग वाले मैसेज का आरोप

सरकारी वकील एडवर्ड कल्वर ने विनचेस्टर क्राउन कोर्ट को बताया कि जेम्स ने शुरू में स्नैपचैट पर स्टूडेंट की रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में उसे स्वीकर कर लिया। आरोप है कि दोनों ने मैसेज का आदान-प्रदान शुरू कर दिया, जिसे वकीलों ने फ्लर्टिंग वाला बताया।

वकीलों ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे को मैसेज करना शुरू किया। मैसेज में फ्लर्टिंग होने लगी। दोनों मिले और वेस्टन शोर गए। उन्होंने कार में किस किया।

टीचर पर टीनएजर के साथ सेक्सुअल संबंध का आरोप

एक बार जब टीवी पर विंबल्डन टेनिस दिखाया जा रहा था, तो आरोप है कि दोनों ने किस किया और सेक्स करने से पहले एक-दूसरे को छुआ। वकीलों ने यह भी आरोप लगाया कि जेम्स ने उस टीनएजर के साथ सेक्सुअल संबंध बना लिए थे। उन्होंने उससे कहा था कि वह उससे प्यार करती है और चाहती है कि वे दोनों साथ में कहीं दूर चले जाएं।

बहला-फुसलाकर इस रिश्ते में लाया गया- स्टूडेंट

खबरों के मुताबिक, स्टूडेंट ने कोर्ट को बताया कि शुरू में उसे लगा कि यह रिश्ता अच्छा था, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसे बहला-फुसलाकर इस रिश्ते में लाया गया था। अभियोजन पक्ष का यह भी दावा है कि जेम्स चाहती थीं कि प्राइवेट मुलाकातों के दौरान टीएनएजर उन्हें मिस कहकर बुलाए।

जेम्स ने आरोपों से इनकार किया

ये कथित घटनाएं तब हुईं जब जेम्स बिटरने पार्क स्कूल में पढ़ा रही थीं। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर लड़के के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी से जुड़े चार आरोप हैं। जेम्स ने आरोपों से इनकार किया है और कोर्ट में एक बयान दिया है। बुधवार को जूरी को हटाए जाने के बाद सुनवाई रोक गुरुवार तक के लिए रोक दी गई।