Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्‍या बारिश के पानी और हाई वोल्‍टेज बिजली के बीच सुरक्षित रह सकती है Electric Car? क्‍या है सच्‍चाई

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    देश के सभी राज्‍यों में मानसून चल रहा है, जिस कारण कई राज्‍यों में काफी तेज बारिश भी हो रही है। ऐसे में Electric Car को चार्ज करना कितना सुरक्षित हो स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इन दिनों देश के अधिकतर राज्‍यों में बारिश का मौसम चल रहा है। इस तरह के मौसम में अपनी Electric Car को चार्ज करना कितना सुरक्षित होता है। क्‍या बारिश के पानी के बीच गाड़ी को चार्जिंग पर लगाने से खतरा भी हो सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    हो रही बारिश

    दिल्‍ली एनसीआर सहित देश के अधिकतर राज्‍यों में फिलहाल काफी तेज बारिश हो रही है। इस तरह के मौसम में इलेक्‍ट्रिक कार को चार्ज करते हुए लापरवाही करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। 

    कितनी हैं सुरक्षित

    कोई भी वाहन निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कार को जब बाजार में लॉन्‍च करती है, तो उसके पहले कई चरणों में टेस्टिंग की जाती है, जिसके बाद ही बाजार में कार को लॉन्‍च किया जाता है। वाहन निर्माता इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर और कनेक्‍टर को हर तरह के मौसम में बिना किसी परेशानी के काम करने के लिए बनाती हैं। इसके साथ ही इनकी क्‍वालिटी को भी काफी बेहतर रखा जाता है। ईवी चार्जर और कनेक्‍टर पूरी तरह से वाटर प्रूफ होते हैं और इसके साथ ही इन्‍हें धूल, मिट्टी, या अन्‍य किसी भी तरह के पार्टिकल से बचाने के लिए बनाते हुए खास तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है।

    होती है दोगुनी सुरक्षा

    इलेक्ट्रिक कारों में चार्जर को वाटर प्रूफ बनाने के साथ ही ऑन बोर्ड सेंसर के जरिए दोगुनी सुर‍क्षा को बढ़ाया जाता है। अगर किसी कारण से चार्जर में परेशानी आ जाए और फिर भी वह कट-ऑफ ना हो तो कार में लगे ऑन बोर्ड सेंसर पावर सप्‍लाई को तुरंत काट देते हैं, जिससे वाहन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

    रखें किन बातों का ध्‍यान

    अगर आप अपनी कार को चार्ज करने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस बात का ध्‍यान रखें कि कार को चलाने के तुरंत बाद ही चार्जिंग पर न लगाएं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि वाहन चलाने के कारण बैटरी का तापमान बढ़ जाता है और चार्जिंग पर लगाने के कारण उसका तापमान और बढ़ सकता है। इसके साथ ही बारिश के समय कोशिश करें कि ऐसी जगह पर कार को खड़ी कर चार्ज करें जहां पर पानी की सीधी बूंदें चार्जर पर न पढ़ें। इसके लिए कार को किसी कवर्ड पार्किंग में पार्क करने के बाद चार्ज किया जा सकता है। इस तरह चार्ज करने पर हादसा होने की थोड़ी भी संभावना को पूरी तरह से खत्‍म किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में अपनी कार को जंग का शिकार होने से कैसे बचाएं, अपनाएं ये आसान तरीके