Ather 450 Apex vs Yamaha Aerox E: जानिए कीमत, रेंज और फीचर्स में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट
Yamaha vs Ather: यामाहा ने अपना नया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.82 लाख रुपए है जिसका मुकाबला Ather 450 ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए कई कंपनियां अलग-अलग सेगमेंच में कई सारी गाड़ियों की बिक्री कर रही हैं। Yamaha ने भी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में नया Yamaha Aerox E लॉन्च किया है। आइए जानतें है कि Aerox E और Ather 450 Apex में कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेस्ट है।
Ather 450 Apex पावरट्रेन
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM 7kW का बैटरी पैक दिया गया है। यह 9.3bhp का पावर और 26nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके मुकाबले, पिछले मॉडल में 6.4kW का बैटरी पैक मिलता था। इसकी टॉप स्पीड 100kmph की है और सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 40 किमी तक की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह एक बार फुल चार्ज करने पर 157km तक की रेंज दे सकती है।
Yamaha Aerox E पावरट्रेन
Yamaha के इस स्कूटर में 1.5 की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 9.5kWh की मोटर मिलती है जो 12.0hp की पावर और 48nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 117 किमी तक चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड 95.5kmph है।
Ather 450 Apex फीचर्स
Ather 450 Apex में Wapr+ राइडिंग मोड दिया गया है। इसमें स्कूटर में कुल मिलाकर TrueRangeT, SmartEcoTM, Eco, Ride, Sport और Warp+ मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0 सो 100% तक फुल चार्ज होने में 5 घंटे 45 मिनट का समय लगता है। इसमें 7-इंच का TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है जिसमें Google Maps, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा मिलती है।
खबरें और भी
Yamaha Aerox E फीचर्स
कंपनी की तरफ से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Eco, Standard, Power और Boost जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। स्कूटर की सेफ्टी के लिए इसमें ABS, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, 14 इंच के अलॉय व्हील्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसै फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत?
Yamaha Aerox E को हाल ही में 2.82 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ Ather 450 Apex की एक्स-शोरूम कीमत 1,94,946 रुपए है।
यह भी पढ़ें- Ather, Ola या TVS: कौन है टचस्क्रीन वाले 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से है शुरू