Avore इलेक्ट्रिक बाइक का कौन सा वेरिएंट है बेस्ट, 260 किमी तक की रेंज और कमाल के फीचर्स
Avore Electric Bike: नई अवोर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल तीन वेरिएंट EX1, EX2, EX2S में लॉन्च की गई है जो अलग-अलद बैटरी, रेंज और फीचर्स के साथ आती हैं। ...और पढ़ें
-1785419380192_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई Avore इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाइनअप में तीन वेरिएंट शामिल हैं- EX1, EX2 और EX2S। इन तीनों का बेसिक डिजाइन एक जैसा है लेकिन ये बैटरी की पावर, मोटर आउटपुट, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से अलग हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि इसके वेरिएंट्स में कौन सा आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
EX1 कीमत और फीचर्स
यह शुरुआती मॉडल है जिसमें 3.24kWh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 7.5kWh की मोटर मिलती है। यह 160 किमी की क्लेम की गई IDC रेंज और 100kmph की टॉप-स्पीड देती है। इसमें आपको तीन राइडिंग मोड मिलते हैं Eco, City और Sport और साथ ही एक रिवर्स मोड भी मिलता है। बता दें कि, इसमें चेन फाइनल ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है और इसकी कीमत 1.23 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Avore EX2 फीचर्स
EX2 मॉडल में वही 7.5kWh की मोटर दी गई है लेकिन इसमें बड़ी 5kWh की बैटरी दी गई है जिससे इसकी क्लेम की गई IDC रेंज बढ़कर 255 किमी हो जाती है लेकिन टॉप-स्पीड 100kmph की है। EX1 की तरह इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स Eco, City और Sport के साथ रिवर्ड मोड और चेन फाइनल ड्राइव मिलती है।
कंपनी का दावा है कि स्टैंडर्ड 15A सॉकेट का इस्तेमाल करके बैटरी को लगभग दो घंटे में 20 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपए है।
EX2S फीचर्स और कीमत
टॉप वेरिएंट में 5kWh की बैटरी दी गई है लेकिन इसमें 10.5kW की पावरफुल मोटर दी गई है। इससे इसकी टॉप-स्पीड 114 किमी और IDC रेंज 260 किमी है। EX2S में लाइनअप के सबसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें 5 राइडिंग मोड- PAM+, इको, सिटी, स्पोर्ट और एपेक्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एक SYFT मोड भी मिलता है।
खबरें और भी
इसमें EX1 और EX2 के LCD डिस्प्ले की जगह 7-इंच का टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है और चेन फाइनल ड्राइव की जगह बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है जिसकी कीमत 1.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें- Kawasaki ने लॉन्च की नई Ninja 300, जानिए क्या है इसकी कीमत फीचर्स और खासियत