अगर बड़ा परिवार है तो ही खरीदें ये SUVs, बूट स्पेस के मामले में इन गाड़ियों ने क्रेटा को भी पछाड़ा
भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई ऐसे विकल्प ऑफर किए जाते हैं जिनमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाता है। लेकिन परिवार के साथ लंबे सफर पर जाते हु ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी कई बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जाते हैं। इनमें से कई एसयूवी में बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जिसका फायदा परिवार के साथ सफर करते हुए सामान रखने में होता है। किस मिड साइज एसयूवी में बड़ा बूट स्पेस मिलता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hyundai Creta
हुंडई की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर क्रेटा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 433 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया जाता है।
Citroen Aircross X
वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से एयरक्रॉस एक्स एसयूवी को मिड साइज सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को 444 लीटर की क्षमता के बूट स्पेस के साथ बाजार में उपलब्ध करवाया जाता है।
Mahindra Thar Roxx
महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली थार रॉक्स की भी बाजार में बड़ी मांग रहती है। इस एसयूवी में सामान रखने के लिए निर्माता की ओर से 447 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया जाता है।
Kia Seltos
किआ की ओर से नई जेनरेशन सेल्टॉस को हाल में ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं जिसके बाद यह पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में सामान रखने के लिए 447 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया जाता है।
MG Astor
वाहन निर्माता एमजी की ओर से भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में एस्टर की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी में भी सामान रखने के लिए 448 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस दिया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।