Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में इन टू-व्हीलर्स की बेस्ट रीसैल वैल्यू, दो-तीन साल चलाने के बाद भी मिलती है मोटी कीमत

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 06:55 PM (IST)

    यहां पर हम आपको भारत में उन दोपहिया वाहनों पर प्रकाश डालता है जिनकी रीसैल वैल्यू बेहतरीन है, खासकर 1 लाख रुपये से कम बजट में। Hero Splendor, Honda Act ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    भारत में सबसे अच्छी रीसैल वैल्यू वाले टू-व्हीलर।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारत में दोपहिया वाहन सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि हर परिवार की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा होते हैं। ऐसे में जब बात 1 लाख रुपये से कम बजट में टू-व्हीलर खरीदने की आती है, तो रीसैल वैल्यू एक बड़ा फैक्टर बन जाती है। Hero, Honda और Bajaj जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के बजट टू-व्हीलर्स नए और पुराने दोनों ही बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं।

    इन बाइक्स और स्कूटर्स की सबसे बड़ी ताकत है बेहतरीन भरोसेमंद इंजन, कम मेंटेनेंस खर्च, और हर शहर-कस्बे में उपलब्ध सर्विस नेटवर्क। स्थानीय मैकेनिक भी इन्हें अच्छी तरह जानते हैं, जिससे रिपेयर जल्दी और सस्ता हो जाता है। खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जिन मॉडल्स की माइलेज अच्छी होती है और जिनकी डिमांड लगातार बनी रहती है, वे 2-3 साल बाद भी अच्छी कीमत दिलाते हैं।

    Hero Splendor

    Hero Splendor को भारत में सबसे भरोसेमंद और ज्यादा बिकने वाली बाइक माना जाता है। इसका 97-100 cc का सिंपल और मजबूत इंजन लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। भारतीय बाजार में इसे 74,152 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर किया जाता है। अगर इसे आप 2 साल और 20,000 किमी चलाकर रीसेल करते हैं, तो यह करीब 58,000 रुपये की कीमत में बिक जाती है। इसकी वैल्यू रिटेंशन लगभग 75 प्रतिशत है। 60 kmpl से ज्यादा माइलेज, सस्ते स्पेयर पार्ट्स और नो-नॉनसेंस डिजाइन इसे डेली कम्यूटर्स के बीच सेकेंड-हैंड मार्केट का सुपरहिट मॉडल बनाते हैं।

    unnamed (3)

    Honda Activa

    Honda Activa को स्कूटर सेगमेंट का गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है। इसका 110 cc का रिफाइंड इंजन और झंझट-मुक्त ओनरशिप इसे रीसैल के मामले में बेहद मजबूत बनाती है। इसे भारतीय बाजार में 75,433 रुपये से लेकर 89,806 रुपये तक की कीमत में ऑफर की जाती है। वहीं जब इसे आर दो साल रिसेल करते हैं, तो 50,000 रुपये से 65,000 रुपये की में बिक्री हो जाती है। इसकी वैल्यू रिटेंशन 65 से 70 प्रतिशत है। शहरी परिवारों में इसकी प्रैक्टिकैलिटी के कारण प्री-ओन्ड मार्केट में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है।

    Honda Shine

    Honda Shine 125cc कम्यूटर सेगमेंट में रीसैल वैल्यू के मामले में भी मजबूत खिलाड़ी है। इसे भारत में 80,852 रुपये से 85,211 रुपये की कीमत में ऑफर की जाती है। अगर इसे आपक करीब 37,000 किमी के बाद रीसेल करते हैं, तो 59,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच में बिक जाती है। इसकी वैल्यू रिटेंशन करीब 70 प्रतिशत है। इसमें मिलने वाला OBD2B कंप्लायंस इंजन, डिजिटल फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस इसे अपग्रेड चाहने वाले खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं।

    Royal Enfield Classic 350

    हालांकि Classic 350 की शुरुआती कीमत करीब 1.82 लाख रुपये है, फिर भी इसका नाम रीसैल के मामले में खास जगह रखता है। इसकी रेट्रो डिजाइन और 350 cc का थंपिंग इंजन इसे सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि एक इमोशनल प्रोडक्ट बनाते हैं। यही वजह है कि इस्तेमाल के बाद भी इसकी कीमत तेजी से नहीं गिरती और कई बार डिमांड और बढ़ जाती है।

    Bajaj Pulsar 150

    Bajaj Pulsar 150 उन खरीदारों के लिए है जो स्टाइल के साथ समझदारी भी चाहते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये है। अगर इसे आप 2 साल बाद रीसेल करते हैं, तो 60,000 रुपये से 80,000 रुपये तक में बिक जाती है। इसकी वैल्यू रिटेंशन 65 से 75 प्रतिशत तक है। 149 cc DTS-i इंजन, डिजिटल कंसोल और यूथफुल इमेज इसे सेकेंड-हैंड मार्केट में हमेशा प्रासंगिक बनाए रखते हैं।

    कौन-सा टू-व्हीलर है सबसे समझदारी भरा?

    अगर आप ऐसा टू-व्हीलर चाहते हैं जो खरीदते वक्त सस्ता पड़े और बेचते वक्त नुकसान न दे, तो ऊपर बताए गए मॉडल्स सुरक्षित विकल्प हैं। Hero Splendor और Honda Activa सबसे ज्यादा भरोसेमंद रिटर्न देते हैं, जबकि Honda Shine और Pulsar 150 बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और रीसैल का अच्छा कॉम्बिनेशन हैं। वहीं, Royal Enfield Classic 350 उन लोगों के लिए है जो सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव को भी अहमियत देते हैं।