Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Car AC Tips: हाईवे पर कार का एसी चालू रखें या खिड़की खोलें? जानें माइलेज बचाने की सही तरीका

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 08:45 PM (IST)

    Car AC Tips: हाईवे पर कार ड्राइव करते समय खिड़की खोलना बेहतर है या AC? आइए जानते हैं कि किस स्पीड पर क्या करने से आपकी गाड़ी का माइलेज बढ़ेगा और फ्यूल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम अपनी कार से हाईवे पर सफर करते हैं तो हमारे दिमाग में यह जरूर आता है कि गाड़ी का AC ऑन रखें या फिर खिड़कियों को खोल लें जिससे पेट्रोल-डीजल की बचत हो। बहुत सारे लोगों को लगता है कि AC चलाने से इंजन पर दबाव पड़ता है और फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। आइए इसका सही जवाब समझने की कोशिश करते हैं।

    क्या है इसका गणित?

    कम स्पीड पर खिड़की खोलकर चलना फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस स्पीड पर हवा का दबाव गाड़ी पर ज्यादा नहीं पड़ता है। लेकिन, जैसे ही आप हाईवे पर 70-80 या फिर उससे ज्यादा की स्पीड पर जाते हैं तो कहानी बदल जाती है। जब गाड़ी की रफ्तार तेज होती है तो सामने से आ रही हवा उससे टकराती है जिसे Aerodynamic Drag कहते हैं।

    कार का डिजाइन

    कार का डिजाइन ऐसा होता है कि हवा उसके ऊपर और साइड से आसानी से सरक जाती है। इससे गाड़ी बिना किसी रुकावट के तेजी से आगे बढ़ती है। वहीं, जब खिड़कियां खुली रहती हैं तो हवा कार के अंदर घुस जाती है और यह हवा कार के अंदर एक पैराशूट की तरह काम करती है जो गाड़ी को पीछे की तरफ धकेलती है।

    इंजन पर दोगुना लोड

    जब खुली खिड़कियों की वजह से हवा गाड़ी को पीछे खींचती है तो गाड़ी की रफ्तार बनाए रखने के लिए इंजन को बहुत ज्यादा पावर लगानी पड़ती है। हाईवे पर खिड़की खोलकर चलने से गाड़ी का माइलेज 20% तक कम हो सकता है। दूसरी तरफ, अगर आप खिड़कियां बंद करके AC ऑन करते हैं तो AC चलाने से इंजन पर सिर्फ 5% से 10% तक का ही लोड पड़ता है।

    खबरें और भी

    हाईवे पर खुली खिड़की की वजह से होने वाला नुकसान, AC चलाने से होने वाले नुकसान से कहीं ज्यादा बड़ा होता है।

    क्या रहेगा बेहतर?

    अगर आप ट्रैफिक में हैं या स्पीज 50kmph से कम तो AC को बंद करके खिड़की खोलना समझदारी है क्योंकि इससे फ्यूल की बचत होगी। अगर आप हाईवे पर 70-80kmph से ऊपर चल रहे हैं तो तुरंत ही खिड़कियां बंद करें और AC ऑन कर दें। यह न सिर्फ आपका सफर आरामदायक बनाएगा बल्कि आपकी जेब का खर्च भी कम करेगा।

    यह भी पढ़ें- देसी तकनीक से साथ एंट्री कर रही है नई कंपनी Avore, जारी किया पहली इलेक्ट्रिक बाइक की टीजर