Car Mileage Tips: पुरानी कार देने लगी है कम माइलेज? आज ही से अपना लें ये 5 आसान टिप्स
Car Mileage Tips: कार पुरानी होने पर अक्सर उसका माइलेज कम होने लगता है। लेकिन सही मेंटेनेंस, समय पर सर्विसिंग और ड्राइविंग की अच्छी आदतों को अपनाकर आप ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपनी पुरानी कार का माइलेज कैसे बढ़ाएं? यह सवाल अक्सर पुरानी कार मालिकों के मन में रहता है जो हर किसी की जरूरत बन चुका है। अक्सर देखा जाता है कि कार जैसे-जैसे पुरानी हो जाती है उसका माइलेज भी कम होने लगता है। सही मेंटेनेंस और ड्राइविंग की अच्छी आदतों से पुरानी कार का माइलेज काफी हद तक सुधार सकते हैं इन 5 टिप्स की मदद से।
टायर प्रेशर का रखें ख्याल
टायरों में हवा कम होने से सड़क और टायर के बीच फ्रिक्शन बढ़ जाता है। इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी कार के टायरों का प्रेशर जरूर चेक कराएं। सही हवा रखने से माइलेज में 5 से 10% तक का सुधार किया जा सकता है।
टाइम-टू-टाइम सर्विसिंग
पुरानी कारों को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। समय पर इंजन ऑयल बदलना, एयर फिल्टर और फ्यूल फिल्टर की सफाई करना बहुत जरूरी है। एक गंदा एयर फिल्टर इंजन तक हवा पहुंचाने में रुकावट डालता है। इससे गाड़ी का इंजन ज्यादा पेट्रोल या डीजल खींचने लगता है। इसके अलावा, स्पार्क प्लग की जांच भी समय-समय पर कराते रहें।
सही गियर का इस्तेमाल
कार ड्राइव का सही इस्तेमाल करें और रफ्तार पर काबू रखें क्योंकि गलत गियर में गाड़ी चलाने से सीधे माइलेज पर असर पड़ता है। बहुच ज्यादा कम स्पीड में हाई गियर या बहुत तेज स्पीड में छोटा गियर रखने से बचें। साथ ही, अचानक से एक्सीलेट देने या अचानक ब्रेक लगाने की आदत बदले। स्मूथ ड्राइविंग से फ्यूल की बचत होती है।
खबरें और भी
AC का सही इस्तेमाल
कार की केबिन या फिर डिक्की में रखे भारी और फालतू सामान को बाहर निकाल दें। गाड़ी जितनी हल्की होगी इंजन को उसे खींचने में उतनी ही कम पावर लगानी पड़ेगी। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम में या जब जरूरत हो तब कार का AC बंद कर दें। बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में AC ऑन रखने से माइलेज तेजी से घटता है।
ट्रैफिक सिग्नल पर क्या करें
अगर आप किसी ऐसे चौराहे या सिग्नल पर हैं जहां आपको 30 सेकंड से ज्यादा रुकना है तो कार का इंजन बंद कर देना ही समझदारी है। आइडलिंग के दौरान कार बिना चले ही काफी फ्यूल बर्बाद कर देती है।