Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Citroen eC3X vs TATA Tiago: इंजन पावर और कीमत में कौन की EV है बेस्ट? कीमत 4.69 लाख से शुरू

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 05:09 PM (IST)

    Citroen vs Tiago: Citroen eC3X और TATA Tiago EV दोनों ही किफायती इलेक्ट्रिक कारें हैं। हाल ही में इनके फीचर्स और रेंज को अपडेट किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Citroen eCEX और TATA Tiago EV दोनों ही अपने-अपने ब्रांड की किफायती इलेक्ट्रिक कारें हैं। इन दोनों मॉडलों को साल 2026 में अपडेट किया गया है जिसके तहत इनमें नए फीचर्स जोड़े गए हैं और इनकी रेंज में भी बदलाव हुए हैं। ये दोनों कारें अब BaaS विकल्प के साथ भी उपलब्ध हैं जिसके इनकी शुरुआती खरीद की कीमत कम हो जाती है।

    बैटरी और रेंज

    eC3X और Tiago EV दोनों ही फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट का इस्तेमाल करती हैं लेकिन बैटरी साइज, परफॉर्मेंस और चार्जिंग के मामले में दोनों का तरीका अलग है। eC3X केवल 29.2kWh बैटरी पैक के साथ आती है जो इलेक्ट्रिक Tiago में मिलने वाले दोनों बैटरी विकल्पों (19.2kWh और 24kWh) से बड़ी है। 325 किमी की रेंज के साथ eC3X को Tiago के बड़े बैटरी पैक से 40 किमी और छोटे बैटरी पैक से 99 किमी की बढ़त मिलती है।

    पावर और टॉर्क

    अगर पीक पावर आउटपुट की बात करें तो Tiago EV आगे हैं। यह 19.2kWh बैटरी के साथ 61hp और 24kWh यूनिट के साथ 75hp की पावर बनाती है जबति eC3X में 57hp की पावर मिलती है। हालांकि, Citroen EV 143nm का काफी ज्यादा टॉर्क जनरेट करके इस अंतर को पूरी करती है।

    एक्सटीरियर फीचर्स

    दोनों कारों के बाहर के कई फीचर्स एक जैसे हैं। इनमें LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स और टर्न-इंडिकेटर्स के साथ ऑटो-फोल्डिंद आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स शामिल हैं। इन दोनों ही कारों में सनरूफ नहीं मिलता है। eC3X में प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स मिलती हैं जबकि Tiago EV में स्टैंडर्ड LED हेडलाइट्स दी गई हैं। इसी तरह, Citroen eC3X में फ्रंट फॉग लैंप्स मिलते हैं जो Tiago EV में नहीं दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift, Honda या Toyota: कौन है सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, 1 लीटर में दौड़ती है 28km

    इंटीरियर और फीचर्स

    दोनों कारों में मिलने वाले सुविधा के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं। इनमें OVRMs के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग पर मिलने वाले कंट्रोल्स, 10.25 की टचस्क्रीन, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कीलेस एंट्री शामिल हैं।

    Citroen eCEX फीचर्स

    इसमें वायरलेस चार्जर मिलता है जो Tiago EV में नहीं है, Citroen में चार्जिंग के ज्यादा विकल्प हैं जिसमें Type-C और एक Type-A पोर्ट मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर एसी वेंट्स और स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट मिलता है जो eC3X में नही हैं। इसका सामने की तरफ लगा इकलौता Type-C पोर्ट ज्यादा तेज 65W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

    इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम मिलता है जबकि eC3X में चार स्पीकर मिलते हैं।

    कितनी है कीमत?

    Citroen eC3X की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए से लेकर 13.26 लाख रुपए है तो वहीं TATA Tiago EV 6.99 लाख रुपए से लेकर 9.99 लाख रुपए है। वहीं BaaS प्लान के साथ Citroen eC3X का एक्स-शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपए से लेकर 8.30 लाख रुपए जिसका आपको 2.26 रुपए प्रति किमी चार्ज देना होगा।

    इसके अलावा, BaaS प्लान के साथ TATA Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपए है जिसका आपको 2.6 रुपए प्रति किमी चार्ज देना होगा।

    यह भी पढ़ें- Suzuki ने लॉन्च की सबसे महंगी Jimny, इस XL Rhino Special Edition की कीमत और क्या है खास