Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DCT vs CVT: कौन-सा ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देता है ज्यादा माइलेज?

    Updated: Sat, 17 May 2025 07:28 PM (IST)

    आजकल कार खरीदते समय लोग माइलेज पर ध्यान देते हैं। DCT (Dual-Clutch Transmission) और CVT (Continuously Variable Transmission) में से CVT ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होता है। CVT उपयुक्त RPM पर चलता है जिससे फ्यूल की खपत कम होती है। DCT स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए बेहतर है लेकिन माइलेज के लिए CVT बेहतर विकल्प है। कंपनियां माइलेज को प्राथमिकता देने पर CVT का विकल्प देती हैं।

    Hero Image
    DCT या CVT जानिए कौन सा ट्रांसमिशन देगा ज्यादा माइलेज!

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल के समय में लोग जब कार खरीदने जाते हैं, तो इस दौरान वह चीजों को चेक करते हैं। इसमें कार के फीचर्स से लेकर इंजन तक शामिल होता है। इसके साथ ही वह यह भी देखते हैं कि कार कितना माइलेज देती है। ऐसे में फिर जरूरी हो जाता है कि कौन-सा ट्रांसमिशन अच्छा माइलेज देगा। जिसे देखते हुए ही हम यहां पर आपको DCT (Dual-Clutch Transmission) और CVT (Continuously Variable Transmission) की तुलना करते हुए बता रहे हैं, कौन ज्यादा माइलेज देता है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DCT क्या है?

    DCT ट्रांसमिशन एक एडवांस्ड ऑटोमैटिक सिस्टम है, जिसमें दो क्लच लगे हुए होतो हैं, एक एक ऑड गियर (1, 3, 5...) के लिए होता है, तो दूसरा ईवन गियर (2, 4, 6...) के लिए होता है। इससे गियर शिफ्टिंग काफी तेजी से और स्मूद होती है। इससे कार की परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है। इस ट्रांसमिशन का इस्तेमाल आमतौर पर हाई-परफॉर्मेंस कारों और प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों के लिए किया जाता है।

    CVT क्या है?

    CVT ट्रांसमिशन में पारंपरिक गियर नहीं दिए होते हैं, बल्कि इसमें एक बेल्ट और पुली सिस्टम के जरिए गाड़ी की स्पीड के अनुसार गियर एडजस्ट होता रहात है। इसका सबसे बड़ा फायदा स्मूद ड्राइविंग और इंजन का ऑप्टिमम रेंज में काम करना होता है। इसकी वजह से इसमें फ्यूल की खपत भी कम होती है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर कॉम्पैक्ट कारों में किया जाता है।

    कौन देता है ज्यादा माइलेज?

    हमने आपको ऊपर बताया कि DCT और CVT क्या है और यह किस तरह से काम करते हैं। अब आइए जानते हैं कि दोनों में से ज्यादा माइलेज कौन देता है? इस सवाल का जबाव है CVT। यह सबसे उपयुक्त RPM पर चलाता है, जिसकी वजह से कम फ्यूल की खपत होती है और ज्यादा माइलेज मिलता है। इसी वजह से कई कंपनियां जब माइलेज को प्राथमिकता देती है, तो CVT का ऑप्शन देती है। बात करें DCT ट्रांसमिशन की तो, यह स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए बेहतर है।

    यह भी पढ़ें- CVT, AT, DCT Or AMT: कौन-सी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार आपके लिए रहेगी बेस्ट?