Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फैमिली रोड-ट्रिप पर जाने से पहले मैकेनिक की भारी फीस और हादसे से कैसे बचाएगी गाड़ी? पढ़ें खबर

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:00 AM (IST)

    भारत में अब लोग लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए गाड़ी का चुनाव करना पसंद करने लगे हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। कार से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। जिस कारण अब लोग अपनी कार से ही लंबी दूरी की यात्रा करना पसंद करने लगे हैं। गाड़ी से लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले किन बातों का ध्‍यान रखना काफी जरूरी होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    इंजन करें चेक

    अगर कार से लंबी दूरी की यात्रा करनी हो तो इसके लिए इंजन का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। सफर के दौरान अगर इंजन में किसी भी तरह की परेशानी आ जाती है तो फिर सफर का मजा खराब हो जाता है। खुद चेक न कर पाएं तो किसी मैकेनिक से इंजन को चेक करवाना चाहिए।

    रखें जरूरी सामान

    लंबे सफर को शुरू करने से पहले कार में कुछ जरूरी सामान का होना काफी जरूरी होता है। सफर के दौरान आने वाली परेशानी के समय कुुछ चीजें काफी काम आती हैं। इसलिए कार में जंपर केबल, टायर पंचर किट, इनफ्लेटर जैसी चीजों को रखना बेहतर रहता है।

    खाने का सामान भी है जरूरी

    लंबे सफर पर जाने से पहले कार में कुछ खाने का सामान भी रखा जा सकता है। कई बार सफर के दौरान रेस्‍टोरेंट या अन्‍य जगहों पर आसानी से खाना नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर कार में पहले से ही कुछ सामान रखा हो तो फिर बिना रूके भी सफर को पूरा किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    लाइट्स को करें चेक

    लंबी दूरी की यात्रा को शुरू करने से पहले कार की लाइट्स को हमेशा चेक करना चाहिए। यात्रा के दौरान कभी भी लाइट्स की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए इनका सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। लाइट्स के साथ ही इंडीकेटर और फॉग लाइट्स को भी चेक करें। जरूरत हो तो इनको ठीक करवाने से सफर में मदद तो मिलती ही है और इनके कारण हादसों से भी सुरक्षा मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?