Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश में पानी के बीच बंद हो गई है कार? सीख लें ये 5 सेफ्टी टिप्स, बच जाएगा हजारों का नुकसान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:59 PM (IST)

    Monsoon Driving Tips: बारिश और जलभराव में कार बंद पर घबराएं नहीं बल्कि यहां बताई गई 5 टिप्स को फॉलो करें तो आपकी कार सुरक्षित पानी से बाहर निकल जाएगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बारिश या जलभराव वाली सड़कों पर कार का पानी में बंद हो जाना काफी खतरनाक स्थिति हो सकती है। ऐसे में अक्सर लोग घबरा कर गलती कर बैठते हैं जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। अगर आप भी कहीं गहरे पानी के रास्तों से गुजर रहे हैं और गाड़ी बंद हो जाए तो इ 5 चीजों का हमेशा ख्याल रखिए।

    इंजन स्टार्ट

    पानी में बंद हुई कार को बार-बार स्टार्ट करने की कोशिश ना करें क्योंकि ऐसा करने से पानी एग्जॉस्ट या एयर फिल्टर के जरिए इंजन के पिस्टन तक पहुंच जाता है। इसे Hydrolock कहते हैं जिससे इंजन पूरी तरह से ब्लॉक हो जाता है और लाखों का नुकसान हो सकता है।

    इग्निशन करें बंद

    इसके अलावा, कार से चाबी निकाल कर इग्निशन को तुरंत बंद कर दें, इससे गाड़ी के सेंसर और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट शॉर्ट सर्किट होने से बच जाएंगे। अगर पानी बढ़ रहा है तो पावर विंडो का इस्तेमाल करके खिड़कियों को खोल दें जिससे जरूरत पड़ने पर आप कार से बाहर निकल सकें।

    सुरक्षित बाहर कैसे निकलें?

    अगर पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है तो कार के अंदर बैठने के बजाय तुरंत ही उससे बाहर निकलने की कोशिश करें। अगर दरवाजे पानी के दबाव की वजह से न खुलें तो खिड़की का कांच खोलकर या फिर उसे तोड़कर बाहर निकलें और किसी सुरक्षित ऊंची जगह पर चले जाएं।

    खबरें और भी

    गाड़ी को किनारे करें

    अगर पानी का बहाव ज्यादा तेज न हो या धीमा हो और आप सेफ महसूस कर रहे हों तो कार तो न्यूट्रल में डालकर धक्का देकर सड़क के किनारे या कम पानी वाली जगह पर ले जाएं। इसके बाद आस-पास के इलाके में किसी मैकेनिक की जानकारी निकालने की कोशिश करें जो गाड़ी को ठीक कर सके।

    टोइंग को संपर्क करें

    अगर कार आपसे नहीं निकल रही तो इसे बाहर निकालने के लिए Tow Truck बुलाएं। इसके अवावा, अपनी इंश्योरें कंपनी को तुरंत ही घटना की सूचना दें, अगर संभव हो तो, इसके बाद मैकेनिक की मदद से गाड़ी का बोनट खुलवाकर उसकी जांच कराएं।

    इन बातों का ध्यान रखें

    अगर कार का डिपस्टिक निकालने पर मोबिल ऑयल के साथ पानी की बूंदें या सफेद झाग दिखे तो समझ जाएं कि इंजन में पानी जा चुका है। मैकेनिक से स्पार्क प्लग या इंजेक्टर खुलवाकर पहले पानी बाहर निकलवाएं और उसके बाद ही सर्विस सेंटर पर कार को स्टार्ट करें।

    यह भी पढ़ें- सितंबर में लॉन्च होगी Simple की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर, आधुनिक फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी सीट