Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Swift, Honda या Toyota: कौन है सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, 1 लीटर में दौड़ती है 28km

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 04:07 PM (IST)

    Best Mileage Cars: भारत में लगातार बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच ज्यादा माइलेज देने वाली कार को चुनना समझदारी भरा फैसला है। आइए जानते हैं टॉप माइलेज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने पेट्रोल की कीमतें चार बार बढ़ी है। हाल ही में हुई बढ़ोतरी की वजह से पूरे देश में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार चले गए हैं। आप ऐसी कार चुनकर बढ़े हुए दामों का असर कम कर सकते हैं जो उतने ही फ्यूल में ज्यादा दूरी तक चले। इसलिए हमने ARAI द्वारा प्रमाणित माइलेज के आधार पर भारत की 5 सबसे ज्यादा फ्यूल-एफिशिएंट कारों की लिस्ट तैयार की है।

    Maruti Suzuki Swift

    इसे साल 2005 में लॉन्च किया गया था और तभी से यह देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक है। यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है। इसका ARAI माइलेज 25.75kmpl तक है और ध्यान देने वाली बात है कि यह माइलेज सिर्फ हैचबैक के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मॉडल में मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.04 लाख रुपए से 8.65 लाख रुपए तक है।

    Maruti Suzuki Celerio

    Celerio भारत की सबसे किफायती ऑटोमैटिक कारों में से एक है। इसके साथ ही यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कारों में भी शामिल है। Maruti की इस Celerio हैचबैक का ARAI माइलेज 26kmpl तक है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपए है जो 6.73 लाख रुपए तक जाता है।

    Honda City eHEV

    Honda City देश में पिछले 25 सालों से भी ज्यादा समय से मौजूद है। Honda City eHEV को भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक माना जाता है। इसका ARAI माइलेज 27.26kmpl तक है तो वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए है।

    खबरें और भी

    Toyota Urban Cruiser Hyryder

    यह गाड़ी भी देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। Maruti Suzuki Victoris की तरह ही Hyryder भी पेट्रोल-हाइब्रिड सेटअप के साथ आती है। Hyryder का ARAI माइलेज 27.97kmpl तक जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.72 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच है।

    Maruti Suzuki Victoris

    Maruti Suzuki Victoris देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की दूसरी मिडसाइज SUV है। यह कार पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है। इसका ARAI माइलेज 28.65kmpl तक है। इस कार की कीमत 16.38 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield की इस बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जाने कीमत रेंज और शानदार फीचर्स