Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Honda Amaze को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद देनी होगी कितनी EMI

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 08:29 AM (IST)

    वाहन निर्माता Honda की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Honda Amaze के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये देने के बाद कितने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Honda की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में नई जेनरेशन Amaze को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर आप भी नई Honda Amaze के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Honda Amaze कीमत

    वाहन निर्माता होंडा की ओर से नई Amaze को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी की एक्‍स शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 53 हजार रुपये आरटीओ और करीब 40 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Honda Amaze on road price करीब 8.45 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.45 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.45 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 11977 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.45 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11977 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Honda Amaze के बेस वेरिएंट के लिए करीब 2.61 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.06 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Honda की ओर से Amaze को कॉम्‍पैक्‍ट साइज सेडान के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला नई जेनरेशन Maruti Dzire, Tata Tigor, Hyundai Aura जैसी सेडान कारों के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?