Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोक अदालत में नहीं लगानी होंगी लंबी लाइनें, Evening कोर्ट में ऐसे निपटाएं अपना पेंडिंग चालान

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 12:31 PM (IST)

    Evening Court: ट्रैफिक चालान के निपटारे के लिए अब लोक अदालत में लंबी-लंबी लाइनें लगाकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इवनिंग कोर्ट में जाकर भी अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपकी भी गाड़ी का भारी-भरकम चालान कट गया है और आप लोक अदालत की लंबी लाइनों की भीड़ और टोकन की परेशानी से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए इवनिंग कोर्ट एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शाम की अदालत में जाकर बिना किसी परेशानी के अपना चालान जमा कर सकते हैं।

    समय पर भरें चालान

    गाड़ी चलाते समय अगर ट्रैफिक चालान कट गया है तो उसे समय पर भरना बहुत ही जरूरी होता है। देरी होने पर लेट फाइन लग जाता है और मामला कोर्ट तक पहुंच सकता है। इससे आपकी परेशानी काफी बढ़ जाती है। बहुत से लोग लोक अदालत का इंतजार करते हैं क्योंकि वहां जुर्माना कम होने की संभावना होती है। लेकिन, आजकल लोक अदालत में बहुत ही लंबी लाइनें लगती हैं। कभी टोकन नहीं मिलता है तो कभी आपका चालान कोर्ट तक नहीं पहुंच पाता।

    बिना लोक अदालत भरें चालान

    अगर आप अपनी गाड़ी को बेचने के इरादे से कागजात क्लियर करना चाहते हैं या सामान्य चालान भरना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बिना लोक अदालत जाए अपना काम आसानी से निपटाने के लिए इवनिंग कोर्ट सबसे अच्छा तरीका है।

    क्या है इवनिंग कोर्ट?

    इवनिंग कोर्ट ट्रैफिक चालान को कम पैसों में भरने का एक आसान तरीका है। यह अदालत सामान्य कोर्ट का समय खत्म होने के बाद लगती है। कोर्ट में कामकाजी दिनों में आप शान 5 से 7 बजे के बीच जाकर अपना चालान निपटा सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    अप्लाई करने का तरीका

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट पर जाएं और वहां Online Appointment for Evening Court वाले लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने पर अपनी गाड़ी का नंबर डालें इसके बाद आपकी गाड़ी के जितने भी चालान बाकी हैं वो स्कीन पर दिखने लगेंगे। अपनी पसंद और सुविधा के हिसाब से कोर्ट, तारीख और समय को चुनें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपको एक टोकन मिलेगा। इसका प्रिंटआउट निकालें और तय समय पर कोर्ट पहुंच जाएं।

    गाड़ी से लिंक मोबाइल

    इवनिंग कोर्ट की सुविधा के लिए यह ध्यान रखें कि बुकिंग के समय OTP उसी मोबाइल नंबर पर जाएगा जो आपकी गाड़ी RC से लिंक है। अगर आपका नंबर पर अपडेट नहीं है तो सबसे पहले 'वाहन पोर्ट्ल' पर जाकर उसे सही कर लें। चालान में भारी छूट का लालच देने वाले किसी भी वेबसाइट या ऐप के चक्कर में न पड़ें नहीं तो आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं जिससे चालान में पैसे तो शायद बच जाएंगे लेकिन फ्रॉड में डबल गंवा बैठेंगे।

    यह भी पढ़ें- Nitrogen या साधारण: गाड़ी के टायर के कौन सी हवा है बेस्ट, जानें फायदे और नुकसान