Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kia Syros EV Video Review: कैसी है नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सिरोस ईवी, वीडियो रिव्‍यू में देखें

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 01:09 PM (IST)

    Kia Syros EV Video Review: वाहन निर्माता किआ की ओर से हाल में ही नई एसयूवी सिरोस ईवी को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की इस एसयूवी को चलाने का मौका Jag ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर Kia Syros EV को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स और डिजाइन को दिया गया है। जागरण हाईटेक की वीडियो टीम को इस एसयूवी को चलाने का मौका मिला। चलाने में यह गाड़ी कैसी है। वीडियो में देखा जा सकता है।

    कैसे हैं फीचर्स

    निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्क्डि प्‍लेट, रूफ रेल, 30 इंच ट्रिनिटी स्‍क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, आठ स्‍पीकर का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, वायरलैस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, चार्जिंग पोर्ट, 16 लीटर फ्रंक स्‍पेस, Level-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    कितनी है रेंज

    किआ की ओर से सिरोस ईवी को दो बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिससे इसे 526 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 171 पीएस की पावर मिलती है। 

    कितनी है कीमत

    किआ की ओर से इस ईवी को भारत में 13.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। इस ईवी की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।

    BaaS के साथ इस ईवी को भारत में 7.99 लाख रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है। जिसके बाद प्रति किलोमीटर 3.3 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।


    खबरें और भी