Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कम बजट में मिलेगा स्पोर्टी लुक और नए फीचर्स; खरीदने से पहले जानें स्कूटर की डिटेल्स, कीमत 76,212 से शुरू

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 07:33 PM (IST)

    Hero Xoom 110: कम बजट में स्पोर्टी लुक चाहिए तो Hero Xoom 110 आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और इंजन से जुड़ी डि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Xoom 110 Hero का एक स्पोर्टी और शुरुआती लेवल का स्कूटर है। अपने शार्प स्टाइल और फीचर्स की वजह से यह Honda City और TVS Jupiter जैसी स्कूटरों की कड़ी टक्कर देता है। अगर आप Hero Xoom 110 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उससे पहले आपको ये बातें जान लेनी चाहिए।

    वेरिएंट्स और कीमत

    Hero Xoom 110 तीन वेरिएंट्स में आता है- VX, ZX और Combat Edition। इसकी कीमत VX वेरिएंट के लिए 76,212 रुपए से शुरू होती है और कॉम्बैट एडिशन के लिए 84,017 रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। VX इस स्कूटर का शुरुआती वेरिएंट और जिसके दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। इसके ZX वेरिएंट में आगे की तरफ डिस्क ब्रेक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉर्नरिंग लाइट्स, सीक्वेंशियल LED इंडिकेटर्स और ज्यादा कलर ऑप्शन मिलते हैं।

    यह वेरिएंट ZX पर ही आधारित है और इसमें कंट्रास्टिंग ग्राफिक्स के साथ Matte Shadow Grey पेंट स्कीम मिलती है।

    टायर और व्हील साइज

    Hero Xoom 110 में आगे और पीछे दोनों तरफ 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें आगे 90/90-12 और पीछे 100/90-12 साइज के टायर मिलते हैं। इस सेगमेंट में पीछे की तरफ बड़ा 12-इंच का व्हील मिलना कम ही देखा जता है जिसे उबड़-खाबड़ सड़कों पर गाड़ी का संतुलन बेहतर करने के लिए दिया गया है।

    Xoom 110 में 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसका कुल वजन 108 किलोग्राम है। कम वजन और छोटे साइज की वजह से इस स्कूटर को शहर के ट्रैफिक में चलाना बहुत ही आसान हो जाता है।

    कैसे है फीचर्स?

    इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिर्फ इसके ZX और Combat Edition वेरिएंट्स तक ही लिमिटेड है। यह सिस्टम स्मार्टफोन को पेयर करने की सुविधा देता है और साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर कॉल और SMS अलर्ट भी दिखाता है। Xoom 110 में 110.9cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 8.05hp की पावर और 8.7nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    खबरें और भी

    शहर में राइडिंग के दौरान माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इस स्कूटर में Hero का i3S आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Ather, Ola या TVS: कौन है टचस्क्रीन वाले 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से है शुरू