Mahindra BE6 को है घर लाना, पांच लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
Car Finance Plan: वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में BE6 की भी बिक्री की जाती है। इस इलेक्ट्रिक कार के बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Mahindra BE6 को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो पांच लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra BE6 कीमत
महिंद्रा की ओर से BE6 के बेस वेरिएंट को 18.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 19.87 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 18.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा इंश्योरेंस के करीब 78 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 19 हजार रुपये देने होंगे।
पांच लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में पांच लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.87 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 14.87 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 23931 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 14.87 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 23931 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra BE6 के लिए करीब 5.22 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 25.10 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
Mahindra BE6 को बाजार में कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Vinfast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।