Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra Bolero Neo के लिए एक लाख Down Payment देने के बाद कितने रुपये की EMI पर घर लाया जा सकता है

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:29 AM (IST)

    महिंद्रा की ओर से SUV के तौर पर Mahindra Bolero Neo को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Bolero Neo को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और एक लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। आइए जानते हैं।

    Mahindra Bolero Neo कीमत

    Mahindra की ओर से Bolero Neo को एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Mahindra Bolero Neo Price) कीमत 8.99 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 78 हजार रुपये आरटीओ और करीब 46 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Mahindra Bolero Neo on road price करीब 10.23 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    एक लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.23 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 9.23 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 14858 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 9.23 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 14858 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Bolero Neo के लिए करीब 3.26 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 13.48 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Mahindra की ओर से Bolero Neo को एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी SUVs के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच