Mahindra Thar के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Thar को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं तो दो लाख र ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Thar को ऑफर किया जाता है। अगर एसयूवी को खरीदकर घर लाना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Thar कीमत
Mahindra की ओर से Thar को एसयूवी के डीजल में बेस वेरिएंट के तौर पर AXT को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 87 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 49 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 11.36 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Mahindra Thar डीजल के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 9.36 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 9.36 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 15067 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 9.36 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 15056 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Mahindra Thar डीजल के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.29 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.65 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
महिंद्रा की ओर से Thar को एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला तो महिंद्रा की ही Thar Roxx के साथ होता है। लेकिन कीमत और ऑफ रोडिंग क्षमता के मामले में इसे Force Gurkha और Maruti Suzuki Jimny से भी चुनौती मिलती है।