2026 में Maruti लॉन्च कर सकती है ये नई है हैचबैक, नए लुक और फीचर्स के साथ हाइब्रिड इंजन
Maruti Suzuki Baleno Facelift: मारुति सुजुकी ने भारत में 2026 Baleno Facelift की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस नई प्रीमियम हैचबैक में नया डिजाइन, शानदार ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारत में 2026 में बलेनो फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है। Baleno Facelift 2026 का एक प्रोटोटाइप हाल ही में पहली बार कैमरे में कैद हुआ है। Baleno Facelfit के इस साल भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है और टेस्ट म्यूल को कवर के साथ देखा गया था। आइए देखते हैं कि इसमें नया डिजाइन, फीचर्स और क्या-क्या स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
टेस्ट म्यूल आगामी फेसलिफ्ट के डिजाइन के बारे में कई सारी डिटेल्स का खुलासा करता है। इसका कुल मिलाकर आकार वैसा ही है लेकिन इसमें सामने की तरफ एक चौड़ी ग्रिल, हेडलाइट्स का एक नया सेट और एक नया डिजाइन किया गया बंपर मिलता है। यह साइड से एक जैसी दिखती है और सिर्फ नए अलॉय व्हील्स के सेट के मामले में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है।
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
Maruti Suzuki Baleno के इंटीरियर की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह काफी हद तक वैसा ही रहेगा और ब्रांड इस प्रीमियम हैचबैक को नए इंटीरियर थीम और नई अपहोल्स्ट्री सामग्री के साथ पेश कर सकता है। ब्रांड से यह उम्मीद है कि वह Baleno Facelift को एक बड़ी स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीटों और आराम पर केंद्रित बेहतर फीचर्स से लैस करेगा।
Fronx Facelift को लेवल 2 ADAS यूनिट के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है और यह उम्मीद कर सकते हैं कि ब्रांड Baleno Facelift में भी यही सुविधा देगा।
इंजन और पावर
Maruti Suzuki Baleno Facelift के अपने पावरट्रेन के मामले में काफी हद तक वैसा ही रहने की उम्मीद है लेकिन कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक को एक नया हाइब्रिड इंजन दे सकता है। ब्रांड Baleno Facelift को बैटरी-पावर्ड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़े गए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस कर सकता है।