Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द लॉन्च हो सकती है Maruti Suzuki की ये नई कार, टेस्टिंग के दौरान दिखी पहली झलक

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 07:43 PM (IST)

    Maruti Baleno Facelift: मारुति भारत में बलेना का नया फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार कंपनी Maruti Suzuki ने भारत में अपनी नई कार 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हाल ही में पहली बार इस नई बलेनो फेसलिफ्ट का एक शुरुआती का एक शुरुआती मॉडल टेस्टिंग को दौरान रखा गया है।

    कब होगी लॉन्च?

    उम्मीद है कि Baleno Facelift को इसी साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान देखी गई कार पूरी तरह से ढकी हुई थी। आइए जानते हैं कि 2026 Maruti Suzuki Baleno के डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में क्या-क्या नया देखने को मिल सकती है।

    कैसा हो सकता है डिजाइन?

    जैसा कि पहले बताया गया है 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift का शुरुआती मॉडल पूरी तरह से ढका हुआ देखा गया था। फिर भी, इससे आने वाली Baleno Facelift के डिजाइन के बारे में कुछ खास बातें सामने आई हैं। फ्रंट का आकार पहले जैसा ही है लेकिन इसके फ्रंट में अब पहले से ज्यादा चौड़ी ग्रिल मिलेगी। इसके साथ ही इसमें हेडलाइट्स का एक नया सेट और नए डिजाइन का बंपर दिया गया है।

    साइड से यह कार पहले जैसी ही दिखती है और इसमें केवल एक ही बदलाव की उम्मीद है और वह है एलॉय व्हील्स का नया सेट।

    कैसे हैं फीचर्स?

    Maruti Suzuki Baleno का इंटीरियर अभी तक सामने नहीं आया है और छिपा हुआ है। उम्मीद है कि यह काफी हद तक पहले जैसा ही हो सकता है लेकिन कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार में नया इंटीरियर और सीटों के लिए नया मटीरियल दे सकती है। Baleno Facelift में पहले से बड़ी स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और आराम को बढ़ाने वाले कई बेहतर फीचर्स देगी।

    खबरें और भी

    Fronx Facelift को टेस्टिंग के दौरान लेवल-2 ADAS के साथ देखा गया था। इसलिए ऐसी उम्मीद है कि कंपनी बलेनो में भी यह फीचर दे सकती है।

    इंजन और पावर

    उम्मीद है कि Maruti Suzuki Baleno Facelift का इंजन और पावर काफी हद तक पहले जैसा ही रहेगा। हालांकि, कंपनी इस हैचबैक कार में एक नया हाइब्रिड इंजन दे सकती है। Baleno Facelift में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है जिसे बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, इस हाइब्रिड इंजन से बलेनो का माइलेज पहले से और बेहतर होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Swift, Honda या Toyota: कौन है सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार, 1 लीटर में दौड़ती है 28km