Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Fronx के ऑटोमैटिक वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:29 AM (IST)

    वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Maruti Fronx को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Fronx को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Fronx कीमत

    Maruti Fronx के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को 8.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 9.20 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 57 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 43 हजार रुपये देने होंगे।

    दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट कितनी ईएमआई

    अगर इस गाड़ी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.20 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.20 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11705 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.20 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11705 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Fronx ऑटामैटिक ट्रांसमिशन के लिए करीब 2.63 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.83 लाख रुपये देंगे।

    खबरें और भी

    किनसे होगा मुकाबला

    मारुति सुजुकी ओर से Fronx को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी के साथ होता है। इसके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ हैचबैक कारों से भी चुनौती मिलती है।

    यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्‍कोडा की नई एसयूवी, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?