Maruti Grand Vitara के CNG वेरिएंट को खरीदकर है लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI
वाहन निर्माता Maruti की ओर से Maruti Grand Vitara को ऑफर किया जाता है। इसके CNG वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं, तो तीन लाख रुपये की Down ...और पढ़ें

HighLights
3 लाख डाउन पेमेंट पर ग्रैंड विटारा सीएनजी
18,568 रुपये मासिक EMI, 7 साल की अवधि
कुल कीमत 18.59 लाख रुपये, 9% ब्याज
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Maruti Grand Vitara को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट के तौर पर Delta को उपलब्ध करवाया जाता है। Maruti Grand Vitara के CNG वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो तीन लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Grand Vitara कीमत
Maruti की ओर से Grand Vitara के CNG वेरिएंट के तौर पर Delta को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस मिड साइज एसयूवी के CNG वेरिएंट को 12.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 12.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 86 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 53 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 13 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 14.54 लाख रुपये हो जाती है।
तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Maruti Grand Vitara के सीएनजी वेरिएंट Delta को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 11.54 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 11.54 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 18568 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 11.54 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 18568 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Grand Vitara के CNG वेरिएंट के लिए करीब 4.05 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 18.59 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Maruti Suzuki की ओर से Grand Vitara को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate जैसी एसयूवी के साथ होता है।