Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti की कारों पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, Fronx से लेकर Invicto तक पर भारी छूट

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 10:00 AM (IST)

    मारुति सुजुकी दिसंबर 2025 में अपनी नेक्सा कारों पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है, जिसमें इन्विक्टो पर 2.15 लाख तक की छूट शामिल है। सियाज पर 1.30 लाख तक क ...और पढ़ें

    Hero Image

    Maruti Suzuki Nexa Cars भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। 

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Suzuki भारतीय बाजार में दिसंबर 2025 में अपनी पॉपुलर नेक्सा कारों के लिए डिस्काउंट ऑफर्स जारी किए हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज/एक्सचेंज बोनस और रूरल डिस्काउंट्स शामिल हैं। नवंबर की तुलना में इस महीने कई मॉडलों पर मिलने वाले फायदे काफी बढ़ गए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि मारुति की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Nexa Cars पर भारी डिस्काउंट

    मॉडल कुल डिस्काउंट कीमत (एक्स-शोरूम)
    Maruti Invicto ₹2.15 लाख तक ₹24.97 लाख – ₹28.61 लाख
    Maruti Ciaz ₹1.30 लाख तक ₹9.09 लाख – ₹11.89 लाख
    Maruti Jimny ₹1 लाख तक ₹12.32 लाख – ₹14.45 लाख
    Maruti Ignis (Manual) ₹80,000 तक ₹5.35 लाख – ₹7.42 लाख
    Maruti Ignis (AMT) ₹60,000 तक ₹5.35 लाख – ₹7.42 लाख
    Maruti Fronx (Turbo) ₹88,000 तक ₹6.85 लाख – ₹11.98 लाख
    Maruti Fronx (Petrol) ₹35,000 तक ₹6.85 लाख – ₹11.98 लाख
    Maruti Fronx (CNG) ₹30,000 तक ₹6.85 लाख – ₹11.98 लाख
    Maruti Baleno (AMT) ₹60,000 तक ₹5.99 लाख – ₹9.10 लाख
    Baleno (CNG/Manual) ₹55,000 तक ₹5.99 लाख – ₹9.10 लाख
    Baleno (2-Airbag Variant) ₹70,000 तक ₹5.99 लाख – ₹9.10 लाख
    Maruti XL6 (CNG) ₹60,000 तक ₹11.52 लाख – ₹14.48 लाख
    Maruti XL6 (Petrol) ₹50,000 तक ₹11.52 लाख – ₹14.48 लाख

    1. Maruti Invicto

    दिसंबर 2025 में Maruti Invicto पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके सभी वेरिएंट पर 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 1.15 लाख रुपये तक का स्क्रैपेज/एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये से लेकर 28.61 लाख रुपये के बीच है।

    Maruti Invicto

    2. Maruti Ciaz

    कुछ डीलर्स के पास अभी भी इस बंद हो चुकी मिड-साइज सेडान का स्टॉक मौजूद है। Ciaz पर 1.30 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये से लेकर 11.89 लाख रुपये तक है।

    Maruti ciaz

    3. Maruti Jimny

    दिसंबर 2025 में Maruti Jimny पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी केवल एक लाख रुपये तक का डायरेक्ट कैश डिस्काउंट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 14.45 लाख रुपये के बीच है।

    Maruti Jimny

    4. Maruti Ignis

    मारुती की Ignis पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Ignis के AMT वेरिएंट्स पर 60,000 रुपये और मैनुअल वेरिएंट्स पर 80,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.35 लाख रुपये से लेकर 7.42 लाख रुपये तक है।

    Maruti Ignis

    5. Maruti Fronx

    Fronx के Turbo वेरिएंट पर सबसे अधिक 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 43,000 रुपये की Velocity पैकेज एक्सेसरीज भी शामिल हैं। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये और CNG वेरिएंट 30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से 11.98 लाख रुपये तक है।

    Maruti Fronx

    6. Maruti Baleno

    Baleno के AMT वेरिएंट पर 60,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके CNG और पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। इसके दो-एयरबैग मॉडल पर 70,000 रुपये तक की छूट है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.10 लाख रुपये के बीच है।

    Maruti Baleno

    7. Maruti XL6

    XL6 के CNG वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इसपर कुल 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.52 लाख से 14.48 लाख रुपये तक है।

    Maruti XL6

    डिस्क्लेमर: डिस्काउंट शहर और डीलर की उपलब्ध स्टॉक स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं। सही ऑफर जानने के लिए नजदीकी Nexa डीलर से संपर्क करें।