Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan: वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में Swift को ऑटोमैटिक के साथ भी ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाना हो तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Maruti Swift कीमत

    मारुति सुजुकी की ओर से Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.03 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 42 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। फास्‍टैग के लिए भी 600 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 8.04 लाख रुपये हो जाती है।

    एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर Maruti Swift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.04 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.04 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12937 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.04 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12937 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Suzuki Swift के ऑटामैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.82 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 11.86 लाख रुपये हो जाएगी।

    किनसे होता है मुकाबला

    Maruti Suzuki की ओर से Swift को हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio, Wagon R के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी कारों के साथ होता है। साथ ही कुछ एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट की कारों से भी इसे चुनौती मिलती है।

    यह भी पढ़ें- पांच लाख के बजट में आती है ये सबसे किफायती पेट्रोल गाड़ियां, माइलेज जानकर रह जाएंगे दंग