Maruti Suzuki Victoris के हाइब्रिड वेरिएंट को है घर लाना, चार लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
वाहन निर्माता मारुति की ओर से भारतीय बाजार में Maruti Victoris एसयूवी को हाइब्रिड विकल्प के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना र ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से मिड साइज एसयवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और चार लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Maruti Victoris कीमत
Maruti Suzuki की ओर से विक्टोरिस को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है। इसके हाइब्रिड वेरिएंट के तौर पर VXI को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के हाइब्रिड वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.38 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.64 लाख रुपये आरटीओ और करीब 73 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर 16379 रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Maruti Victoris on road price करीब 18.91 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
चार लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के हाइब्रिड वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में चार लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.91 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 23989 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 23989 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Victoris हाइब्रिड के लिए करीब 5.24 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 24.15 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Maruti Suzuki की ओर से Victoris को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही Maruti Grand Vitara के अलावा Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी SUVs के साथ होता है।