MG Hector Plus के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI
Car Finance Plan: MG मोटर्स की ओर से MG Hector Plus को भी ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ दो लाख रुपये ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर की जाने वाली मिड साइज एसयूवी MG Hector Plus को भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Hector Plus कीमत
एमजी मोटर्स की ओर से Hector के सात सीटों वाले वेरिएंट के तौर पर Plus को भी ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को 17.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 19.95 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 17.29 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही करीब 1.72 लाख रुपये आरटीओ और इंश्योरेंस के करीब 76 हजार रुपये देने होंगे। इसके अलावा इसके लिए टीसीएस चार्ज के करीब 17 हजार रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 19.95 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 17.95 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 17.95 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 28889 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 17.95 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 28889 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप MG Hector Plus के लिए करीब 6.31 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 26.26 लाख रुपये देंगे।
किनसे होगा मुकाबला
एमजी की ओर से Hector Plus को सात सीटों वाली मिड साइज एसयूवी के तौर पर लाया जाता है। बाजार में इसे कई एसयूवी से चुनौती मिलती है, लेकिन इसका सीधा मुकाबला Tata Safari, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 7X0 जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।