Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश का पानी गाड़ी को पहुंचा सकता है नुकसान, कैसे करें देखभाल तो नहीं होगी परेशानी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    भारत के सभी राज्‍यों में मानसून चल रहा है। जिससे काफी तेज बारिश हो रही है। ऐसे में कार की देखभाल करना काफी जरूरी हो जाता है। किस तरह से गाड़ी की सही द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में मानसून चल रहा है। उत्‍तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्‍यों में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में गाड़ी की सही तरह से देखभाल किस तरह की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

    वायरिंग करें चेक

    कई बार कार के साथ लापरवाही की जाती है तो उसका असर गाड़ी की वायरिंग पर होता है। इसके अलावा कुछ कारों में चूहों के कारण भी वायरिंग में कट लग जाता है। जिसका बुरा असर पानी पड़ने पर होता है। कई बार तो शॉर्ट स‍र्किट के कारण गाड़ी में आग भी लग जाती है। इसलिए मानूसन से पहले कार की वायरिंग को चेक करवाएं और कहीं पर कट लगा हो तो उसे अच्‍छी तरह से कवर कर दें, जिससे पानी के कारण वायरिंग शॉर्ट न हो पाए।

    टायर करें चेक

    बारिश के समय कार के टायर का सही तरह से काम करना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसा न होने पर सड़क पर बेहतर ग्रिप नहीं मिल पाती और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर कार के टायर ज्‍यादा घिस चुके हों तो बेहतर होगा कि मानसून की बारिश के कार चलाने से पहले इनको बदल दिया जाए। इसके साथ ही टायर में सही प्रैशर में हवा का होना भी जरूरी होता है, जिससे कार चलाने में ज्‍यादा कंट्रोल मिलता है।

    वाइपर करें चेक

    मानसून के समय जब तेज बारिश होती है और कार को चलाया जाता है विजिबिलिटी कम हो जाती है। इसलिए ऐसे में कार के वाइपर विंडशील्‍ड को साफ रखकर विजिबिलिटी को बढ़ाते हैं। बारिश के समय अगर वाइपर के ब्‍लेड खराब हो जाए तो ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वाइपर चेक करें अगर ब्‍लेड खराब हो गए हों तो बेहतर होगा कि वाइपर को बदला जाए।

    खबरें और भी

    ड्रेन होल की सफाई करें

    गाड़ी में कई जगह ड्रेन होल दिए जाते हैं। इस तरह से गाड़ी चलने पर जमा होने वाला पानी इस होल से बाहर निकल जाता है। बारिश से पहले इनको साफ करना चाहिए। ऐसा करने से गाड़ी को जंग से बचाने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें- क्‍यों हो रही है E20 पर बहस, सोशल मीडिया के दावे कितने हैं सच, सरकार और निर्माताओं का क्‍या है कहना