Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Driving Tips: बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल, सफर रहेगा सुरक्षित

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 07:30 PM (IST)

    Monsoon Driving Tips: देशभर में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बारिश के इस मौसम में सड़कों पर सुरक्षित सफर करने, गाड़ी को खराब होने और दुर्घटना से बचाने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 में मॉनसून अब पूरे देश भर में दस्तक दे चुका है। इस मौसम में जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिलता है तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति में जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकती है। अगर आप मानसून में सफर को सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो यहां बताई गई बातों का ख्याल रखें।

    गाड़ी की करें जांच

    पहले ही पक्का करें कि वाइपर ब्लेड ठीक से काम कर रहे हैं जिससे तेज बारिश में विंडशील्ड साफ रहे। घिसे हुए टायर बारिश के पानी में फिसलते हैं इसलिए टायरों का ग्रिप और ब्रेक की कंडीशन जरूर चेक करें। साथ ही, हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडिकेटर्स का सही चलाना बेहद जरूरी है जिससे कम रोशनी में भी आप दूसरों को दिखाई दें।

    खराब रास्तों से बचें

    अगर सड़क पर बहुत ज्यादा पानी भरा है तो वहां गाड़ी को ले जाने से बचें। गहरे पानी में गाड़ी बंद हो सकती है जिससे उसका इंजन पूरी तरह खराब हो सकता है। अगर पानी टायरों के आधे हिस्से से ऊपर है तो रास्ता बदल लेने में ही समझदारी है।

    धीमी रखें रफ्तार

    बारिश के बाद सड़कें बहुत ही गीली हो और फिसलन भरी हो जाती हैं इसलिए बारिश में जब भी निकले तो अपनी रफ्तार धीमी ही रखें जिससे कम समय में भी आप आसानी से ब्रेकिंग का इस्तेमाल कर सकें। साथ ही, भीगी सड़कों पर ब्रेकिंग की दूरी बढ़ जाती है इसलिए बाइक/कार की स्पीड कम रखें और आगे चल रही गाड़ियों से दोगुनी दूरी बनाकर रखें जिससे अचानक ब्रेक मारने पर टक्कर न हो।

    खबरें और भी

    लोअर गियर का इस्तेमाल

    अगर आपको मजबूरी में थोड़े पानी वाले रास्ते से गुजरना पड़े तो गाड़ी को पहले या दूसरे गियर में डालें और एक्सीलेटर को लगातार दबाकर रखें। इससे साइलेंसर के रास्ते इंजन में पानी नहीं घुसता। साथ ही, ध्यान रखें कि पानी के बीच में कभी भी गियर न बदलें और न ही क्लच को लगातार दबाए रखें।

    फॉग और विजिबिलिटी

    बारिश के दौरान शीशों पर धुंध या फॉग जम जाती है। इसके लिए गाड़ी की AC ऑन करें और उसे डीफॉगर मोड पर डालें। दिन में भी भारी बारिश हो रही है तो अपनी हेडलाइट्स या फॉग लाइट्स ऑन रखें लेकिन कभी भी हाई-बीम का इस्तेमाल न करें।

    यह भी पढ़ें- Volkswagen Tayron भारत में हुई लॉन्च, मिलेंगे 9 एयरबैग्स के साथ मिलेंगे लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर्स