Nissan Tekton SUV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए, देखें हर वेरिएंट की प्राइस और फीचर्स
Nissan Tekton Variants: निसान ने अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton को 10.49 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Nissan Tekton को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। Tekton को कुल 7 ट्रिम्स या वेरिएंट में पेश किया जाएगा। Nissan की यह नई मिड-साइज SUV भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Grand Vitara, Hyundai Creta और Maruti Victoris जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।
1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स
Tekton को इसके 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ कुल 6 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा- Visia, Visia+, Acenta, Connecta, Tekna और Tekna+। यह 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगा।
Nissan Tekton 1-litre Turbo Petrol Variants & Ex-showroom Prices | |
Variant | Price |
Visia | Rs 10.49 Lakh |
Visia+ | Rs 11.14 Lakh |
Acenta | Rs 11.79 Lakh |
Connecta | Rs 13.69 Lakh |
Tekna | Rs 15.39 Lakh |
Tekna+ | Rs 16.49 Lakh |
1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल
Tekton में एक 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प चुना जा सकता है। Tekton का यह 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन कुल 4 वेरिएंट्स में उपलब्ध है- N-Connecta, Tekna, Acenta और Tekna+।
Nissan Tekton 1.3-litre Turbo Petrol Variants & Ex-Showroom Prices | ||
Variant | 6 MT | 6 DCT |
N-Connecta | Rs 14.99 Lakh | Rs 16.49 Lakh |
Tekna | Rs 16.39 Lakh | Rs 17.79 Lakh |
Acenta | — | Rs 14.99 Lakh |
Tekna+ | — | Rs 18.59 lakh |
क्या हैं इसके फीचर्स?
Nissan Tekton के इंटीरियर में डुअल-टोम थीम दी गई है। यह गाड़ी कई एडवांस फीचर्स से लैस है जैसे कि डुअल-डिस्प्ले सेटअप जिसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2 इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है। इसके अलावा, इस SUV में इलेक्ट्रिकली पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैडल शिफ्टर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिवटी, एंबिएंट लाइटिंग जैस फीचर्स मिलते हैं।
सुरक्षा के मामले में Tekton को BNCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके साथ ही, यह SUV कई एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर्स से भी भरी है जैसे कि लेवल 2 ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरा और डिफगर के साथ रियर वाइपर।
इंजन और पावर
Nissan Tekton को 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है तो वहीं, 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के विकल्पों के साथ जोड़ा जा सकता है।
खबरें और भी
Tekton का 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100hp की पावर या 166nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है जबकि इसका 1.3 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 163hp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें- Nissan Tekton Launch: Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, क्या है कीमत और खासियत