Nissan Tekton Vs Kia Sletos: माइलेज के मामले में कौन है बेहतर? कितना दमदार है इंजन और कितनी है कीमत
Nissan Tekton Vs Kia Seltos: मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इन दोनों गाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हाेगा। निसान और किआ की दोनों एसयूवी में से कौन सी एसयूव ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माताओं की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। Nissan Tekton और Kia Seltos भी इसी सेगमेंट में आती हैं। इन दोनों एसयूवी को एक लीटर में कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Nissan Tekton की माइलेज
इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में दो इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें T 160 इंजन से 100 पीएस की पावर और 166 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ छह स्पीड मैनुअल ट्रांंसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है। दूसरे विकल्प के तौर पर T280 इंजन दिया गया है। इस इंजन से 164 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे छह स्पीड मैनुअल और छह स्पीड डीसीटी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 17.8 से 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है।
Kia Seltos की माइलेज
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को तीन इंजन के विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प शामिल है। यह एसयूवी पेट्रोल के साथ मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन में एक लीटर में 16.5 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है। डीजल मैनुअल में 19.4, डीजल ऑटोमैटिक में 17.8, टर्बो पेट्रोल डीसीटी के साथ 17.5 और टर्बो पेट्रोल आईएमटी ट्रांसमिशन के साथ 15.6 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है। हालांकि निर्माता की ओर से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी है कीमत
निसान की इस नई एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।
वहीं किआ की नई जेनरेशन सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Nissan Tekton हुई लॉन्च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Seltos को टेंशन