Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या सच में Premium Petrol से बढ़ती है माइलेज और पावर? या सिर्फ पैसों की होती है बर्बादी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 06:32 PM (IST)

    Premium Petrol: नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल में सबसे बड़ा अंतर Octane रेटिंग का होता है। प्रीमियम पेट्रोल महंगे और टर्बो इंजन के लिए बेहतर होता है जो इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल पंप पर जाते ही हमें दो विकल्प दिखते हैं, नॉर्मल पेट्रोल और प्रीमियम पेट्रोल जैसै Speed, Power या XP95। प्रीमियम पेट्रोल की कीमत नॉर्मल से कुछ रुपए ज्यादा होती है। ऐसे में हर गाड़ी मालिक के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या प्रीमियम पेट्रोल सच में बेहतर है या फिर इससे सिर्फ पैसे बर्बाद होते हैं। आइए इसके बारे में और भी जानते हैं।

    क्या है Octane रेटिंग?

    नॉर्मल और प्रीमियम पेट्रोल में सबसे बड़ा अंतर Octane रेटिंग का ही होता है। साधारण पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग आमतौर पर 91 होती है जबकि प्रीमियम पेट्रोल की ऑक्टेन रेटिंग 95 या उससे ज्यादा होती है। Octane रेटिंग का सीधा कनेक्शन इस बात से है कि पेट्रोल इंजन के अंदर बिना किसी गड़बड़ी के कितना दबाव झेल सकता है।

    इंजर पर क्या असर पड़ता है?

    जब आप अपनी गाड़ी में हाई ऑक्टेन रेटिंग वाला प्रीमियम पेट्रोल डालते हैं तो इंजन पर इसके कई असर पड़ते हैं। कम ऑक्टेन वाले फ्यूल कभी-कभी इंजन के सिलिंडर में सही समय से पहले ही जल जाता है। इससे इंजन से खट-खट की आवाज आने लगती है जिसे नॉकिंग कहते हैं। High Octane पेट्रोल इस समय से पहले होने वाले ब्लास्ट को रोकता है जिससे इंजन सही चलता है।

    नॉकिंग न होने की वजह से इंजन के पिस्टम और बाकी हिस्सों पर एक्सट्रा दबाव नहीं पड़ता जिससे इंजन की उम्र बढ़ती है और मेंटनेंस का खर्चा कम होता है। साथ ही, प्रीमियम पेट्रोल में कुछ खास केमिकल्स मिलाए जाते हैं जो इंजन के अंदर कार्बन कचरे को जमा नहीं होने देते जिससे इंजन अंदर से साफ रहता है।

    खबरें और भी

    क्या यह जरूरी है?

    अगर आपको पास महंगी स्पोर्ट्स कार, कंप्रेसर/टर्बोचार्जर इंजन वाली गाड़ी या हाई-स्पीड सुपरबाइक है तो उसके लिए प्रीमियम पेट्रोल बहुत ही जरूरी है। ऐसी गाड़ियों के यूजर मैनुअल में भी 95 Octane पेट्रोल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप नॉर्मल कार या 100-150cc का बाइक चलाते हैं तो आपको प्रीमियम पेट्रोल की खास जरूरत नहीं है।

    इन गाड़ियों के इंजन कम ऑक्टेन पर ही बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए बनाए जाते हैं। इनमें प्रीमियम पेट्रोल से न तो माइलेज बढ़ेगा और न ही गाड़ी को एक्सट्रा पावर मिलेगी।

    फिर कौन है बेहतर?

    प्रीमियम पेट्रोल बेहतर होता है लेकिन सिर्फ उन इंजन के लिए जिसे इसकी सच में जरूरत है। अपनी खुद की जेब से एक्सट्रा खर्च करने से पहले हमेशा अपनी गाड़ी की चाबी के साथ मिलने वाली गाइड को चेक करें। अगर उसमें 95 Octane लिखा है तभी प्रीमियम पेट्रोल डलवाएं।

    यह भी पढ़ें- भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है Kia Syros EV कार, 355 km की रेंज के साथ मिलेंगे कई सेफ्टी फीचर्स