Renault Duster के बेस वेरिएंट को खरीदकर है लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI
वाहन निर्माता रेनो की ओर से Renault Duster को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Renault की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Renault Duster को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Duster कीमत
रेनो की ओर से डस्टर के बेस वेरिएंट के तौर पर Authentic को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को 10.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवा रही है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 10.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.05 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 45 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 10 हजार रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 12.09 लाख रुपये हो जाती है।
दाे लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Renault Duster के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.09 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.09 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 16235 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.09 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16235 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Renault Duster के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.54 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 15.63 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
रेनो की ओर से डस्टर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Harrier, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara जैसी एसयूवी के साथ होता है।