Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Renault Kiger के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 08:29 AM (IST)

    वाहन निर्माता Renault की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Renault Kiger को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से काइगर को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं।

    Renault Kiger कीमत

    रेनो की ओर से काइगर को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर Evolution को ऑफर किया जाता है। निर्माता इस एसयूवी के Evolution वेरिएंट को 6.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवा रही है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 6.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 49 हजार रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 32 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 7.80 लाख रुपये हो जाती है।

    एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर काइगर के Evolution वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.80 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.80 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 11057 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी Car

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.80 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 11057 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Renault Kiger के ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.48 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.28 लाख रुपये हो जाएगी।

    खबरें और भी

    किनसे होता है मुकाबला

    Renault की ओर से Kiger को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Hyundai Venue, Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Tata Punch जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?