Trending

    Tata Nexon के बेस वेरिएंट को ले आएं घर, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी इतनी EMI

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan: टाटा मोटर्स की ओर से Tata Nexon को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए दो लाख ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Tata Nexon को भी ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Tata Nexon कीमत

    टाटा की ओर से Tata Nexon को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 7.32 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 59 हजार रुपये आरटीओ और करीब 34 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Tata Nexon on road price करीब 8.25 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.25 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.25 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 10052 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ 6.25 साल के लिए सात लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10052 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Nexon के लिए करीब 2.19 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 10.44 लाख रुपये हो जाएगी।

    किनसे होता है मुकाबला

    Tata की ओर से Nexon को  कॉम्‍पैक्‍ट के तौर पर ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Skoda Kylaq, Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Breeza, Hyundai Venue जैसी एसयूवी के साथ होता है।