Tata Punch EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan: देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch EV को ऑफर किया जात ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Punch EV को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch EV कीमत
Tata की ओर से Punch EV के बेस वेरिएंट Smart को 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे दिल्ली में खरीदने पर कुल 10.45 लाख रुपये देने होंगे। इस कीमत में 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के अलावा सात हजार रुपये आरटीओ और करीब 39 हजार रुपये की इंश्योरेंस के देने होंगे।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट Smart को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.45 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.45 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13597 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.45 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13597 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Punch EV के Smart वेरिएंट के लिए करीब 2.97 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 13.42 लाख रुपये देंगे।
किनसे है मुकाबला
टाटा पंच ईवी को भारत में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला MG Windsor EV के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।