Tata Punch Facelift के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर
वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से Tata Punch Facelift को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कुछ समय पहले ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch Facelift को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Punch Facelift कीमत
टाटा मोटर्स की ओर से कुछ समय पहले ही पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर Pure Plus AMT की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को 7.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 7.55 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 53 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 40 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 8.48 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Tata Punch के ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.48 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 6.48 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10430 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.48 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10430 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Punch Facelift के ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.28 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 10.76 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
निर्माता की ओर से Punch को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Nissan Magnite, Renault Kiger, Hyundai Exter जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।