Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA Sierra EV vs Mahindra BE6: रेंज, कीमत, पावर और फीचर्स में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेस्ट?

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM (IST)

    TATA Sierra vs Mahindra BE6: टाटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Sierra EV को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इसमें और Mahindra BE6 में कौन सी SUV बेस्ट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Sierra EV भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में ब्रांड की तरफ से पेश की जाने वाली 7वीं इलेक्ट्रिक कार बन गई है। Sierra EV को 18.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। Mahindra BE6 भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। आइए जानते हैं कि रेंज, कीमत और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV बेस्ट है।

    वेरिएंट और कीमत

    TATA Sierra EV को कुल 5 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिनके नाम-Pure, Pure S, Adventure, Empowered और Empowered A। इसके अलग-अलग वेरिएंट्स को बैटरी पैक के आधार पर बांटा गया है। Sierra EV ग्राहकों के लिए दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है- 63kWh और 75kWh।

    Mahindra BE6 वेरिएंट

    Mahindra BE6 कुल 4 ट्रिम्स में उपलब्ध है जिन्हें बैटरी पैक के आधार पर कुल 6 वेरिएंट्स में बांटा गया है। इसके सबसे शुरुआती पैक वन ट्रिम की कीमत 18.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है जिसमें 59kWh का बैटरी पैक मिलता है। वहीं, इसके सबसे महंगे पैक थ्री वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपए है जो 79kWh बैटरी पैक के साथ आता है।

    कीमतों की तुलना करें तो BE6 का शुरुआती मॉडल Sierra EV के शुरुआती मॉडल से 11,000 रुपए महंगा है।

    TATA Sierra EV के फीचर्स

    इस SUV में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली पावर्ड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इन सबसे अलावा, इसमें लेवल-2 ADAS सूट और कई सारे फीचर्स शामिल हैं।

    खबरें और भी

    Mahindra BE6 फीचर्स

    इसमें 12.3 इंच की दो स्क्रीन वाला ड्यूल-डिस्प्ले सेटअप, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटो पार्क असिस्ट और लेवल-2 ADAS सूट दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा, कार में एक इलेक्ट्रिक टेलगेट, ड्यूल वायरलेस चार्जिंग पैड्स, एक हेड्स अप डिस्प्ले, एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    रेंज और पावर

    TATA Sierra EV में 63kWh या 75kWh के बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार लगभग 665 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं Mahindra BE6 में भी 59kWh या 79kWh के बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है और यह फुल चार्ज में 683 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है।

    Sierra EV में QWD सेटअप दिया गया है जो इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल करता है और 305hp का पावर जनरेट कर सकता है। वहीं, Mahindra BE6 में AWD सेटअप नहीं मिलता है और यह 282hp की पावर देता है।

    यह भी पढ़ें- TATA या Mahindra? किसकी इलेक्ट्रिक SUV में मिलती है सबसे ज्यादा रेंज, कीमत इतने से शुरू