TATA या Mahindra? किसकी इलेक्ट्रिक SUV में मिलती है सबसे ज्यादा रेंज, कीमत इतने से शुरू
Longest Range EVs: भारतीय ऑटो बाजार में अब रेंज की चिंता को दूर करने के लिए 30 लाख से कम के बजट में 600 किमी से ज्यादा की रेंज देने वाली EV आ चुकी हैं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रिक कार मार्केट अब तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि EV कार मालिकों के मन में रेंज की चिंता हमेशा से ही एक बड़ा सवाल रहा है। पहले ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट तक ही थीं। अब भारत में 30 लाख रुपए से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारें भी 600 किमी से ज्यादा की रेंज ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 SUVs के बारे में।
TATA Sierra
TATA Sierra EV सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV है जो 665 किमी की MIDC रेंज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपए से लेकर 25.99 लाख रुपए के बीच है। Sierra EV कुल 5 वेरिएंट्स में आती है और यह सभी या तो 63kWh बैटरी पैक या 75kWh के साथ आते हैं। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra BE6
यह एक Electric Coupe-SUV है जो कई एडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपए से 27.65 लाख रुपए है। इसके सभी वेरिएंट्स में या तो 59kWh का बैटरी पैक मिलता है या फिर 79kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसका 79kWh वाला बैटरी पैक फुल चार्ज होने पर 683 किमी तक की क्लेम्ड रेंज देता है।
Mahindra XEV 9S
इसे भारत में नवंबर 2025 में पेश किया गया था जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए से लेकर 30.20 लाख रुपए के बीच है। इसमें 59kWh, 70kWh और 79kWh के बैटरी पैक्स शामिल हैं। इसके सबसे बड़े बैटरी पैक और टॉप वेरिएंट के साथ यह 679 किमी तक की क्लेम्ड रेंज देती है।
खबरें और भी
TATA Harrier EV
TATA Harrier EV भारतीय मार्केट में कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.69 लाख रुपए से 28.99 लाख रुपए के बीच है। यह गाड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 627 किमी तक क्लेम्ड रेंज देने का दावा करती है। इसमें 65kWh और 75kWh के बैटरी विकल्प मिलते हैं।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9E कंपनी की फ्लैगशिप Coupe-Style SUV है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपए से 31.25 लाख रुपए के बीच है। यह SUV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है- 59kWh और 79kWh। इसका छोटा बैटरी पैक 542 किमी को वहीं 79kWh बैटरी पैक वाली SUV 656 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है।