Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिवाली पर इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का है प्लान, यहां देखें 5 सबसे सस्ती Electric Bikes की लिस्ट

    Updated: Thu, 16 Oct 2025 04:15 PM (IST)

    5 Best Affordable Electric Bikes: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप इस दिवाली एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां 5 लाख रुपये से कम कीमत वाली 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में बताया गया है। इनमें Ola Roadster X, Revolt RV1, Oben Rorr EZ, Matter Aera 5000 और Ultraviolette F77 SuperStreet शामिल हैं। 

    Hero Image

    भारत में 3 लाख से कम कीमत की 5 बेहतरीन इलेक्ट्रिक बाइक्स

    ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में काफी तेजी से हो रही है। इनकी रनिंग लागत कम होती है, जिसकी वजह से यह काफी किफायती हो जाती है। इसके साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहतर ऑप्शन है। अगर आप इस दिवाली पर नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हम यहां पर आपको 5 ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बता रहे हैं, जो 5 लाख रुपये के अंदर आती है। ये सभी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ₹ 3 लाख के अंदर 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक Bikes

    मॉडल कीमत (₹) बैटरी क्षमता रेंज
    Ola Roadster X ₹74,999 2.5kWh 140 किमी
    Revolt RV1 ₹94,990 2.2kWh 100 किमी (Eco मोड)
    Oben Rorr EZ ₹99,999 2.6kWh 110 किमी
    Matter Aera 5000 ₹1,81,308 5kWh 172 किमी
    Ultraviolette F77 SuperStreet ₹2,99,000 7.1kWh 211 किमी

    1. Ola Roadster X 2.5 kWh

    भारतीय बाजार की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक Ola Roadster X है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74,999 रुपये है। इस बाइक में 2.5kWh बैटरी पैक दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने के बाद 140km तक की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक बाइक महज 3.4 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

    Screenshot 2025-10-16 153436

    2. Revolt RV1

    Revolt RV1 की एक्स-शोरूम कीमत 94,990 रुपये है। इसमें 2.2kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 100 किमी तक तक की रेंज देती है। इसे शानदार डिजाइन और बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ ऑफर होती है। यह बाइक सिर्फ 105 किलोग्राम वजन में आती है।

    Screenshot 2025-10-16 153524

    3. Oben Rorr EZ 2.6kWh

    Oben Rorr EZ के 2.6kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। यह सिंगल चार्ज में करीब 110 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। यह बाइक एक स्पोर्टी 125cc बाइक जितनी परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक को बेहतरीन डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ ऑफर की जाती है।

    Screenshot 2025-10-16 153708

    4. Matter Aera 5000

    Matter Aera 5000 की एक्स-शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है। इस बाइक की कीमत इसमें मिलने वाले फीचर्स के हिसाब से सही ठहराया जा सकता है। इसमें 172 किमी की रेंज और 105 किमी/घंटा की अधिकतम गति है। इसमें 7-इंच TFT डिस्प्ले भी है, जो इसके प्रीमियम लुक और फील को बढ़ाता है।

    Screenshot 2025-10-16 153354

    5. Ultraviolette F77 SuperStreet

    हमारी लिस्ट की यह सबसे महंगी इलेक्ट्रिक बाइक है। Ultraviolette F77 SuperStreet की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है। वहीं, यह सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक में से एक है। इसकी टॉप स्पीड 155 किमी प्रति घंटा है। यह महज 3 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल रेंज 211 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 300-350cc की मोटरसाइकिल के बराबर का परफॉर्मेंस देती है। 

    Screenshot 2025-10-16 153455