Trending

    Rohit Sharma Car Collection: करोड़ों की लैंबोर्गिनी से Tesla तक, हिटमैन के पास हैं ये 5 लग्जरी कारें

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:44 PM (IST)

    Rohit Sharma Car Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने केवल मैदान पर हिटमैन अंदाज के लिए जाने जाते हैं बल्कि लग्जरी और रफ्तार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को अहमदाबाद में हुए T20 World Cup 2026 फाइनल के दौरान मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम के 2 सबसे सफल कप्तान MS Dhoni और Rohit Sharma हाथ में ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए। भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लग्जरी और तेज रफ्तार वाली कारों का बहुत शौक है।

    Mercedes-Benz GLS 400D

    रोहित शर्मा ने यह कार 2022 में खरीदी थी जो एक SUV है। इसमें 3.0 लीटर का इंजन लगा है और यह आराम से पहाड़ों और खराब रास्तों पर चल सकती है। यह एसयूवी महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें मसीज सीटें, बड़ी स्क्रीन और आवाज से कंट्रोल होने वाले फीचर्स मिलते हैं।

    BMW M5

    यह दुनिया की सबसे मशहूर स्पोर्ट्स कारों में से एक है। यह अपनी बिजली जैसी रफ्तार और जबरदस्त कंट्रोल के लिए जानी जाती है। रोहित के पास इसका खास F1 एडिशन है जिसे रेसिंग की दुनिया से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसमें पावरफुल 4.4 लीटर का V8 इंजन लगा है जो 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है।

    Lamborghini Urus SE

    Rohit Sharma ने इसका नया SE वर्जन खरीदा है। इस लग्जरी SUV की कीमत लगभग 4.57 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है जो 800hp की पावर के साथ है।

    Tesla Model Y

    रोहित शर्मा ने Tesla के लिए क्विक सिल्वर रंग चुना था। इसके अंदर 15.4 इंच की टचस्क्रीन है जिससे कार की हर चीज कंट्रोल होती है। इसके अलावा इसमें मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल है जिससे कार के अलग-अलग हिस्सों में तापमान अलग रखा जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 500 किमी तक की रेंज दे सकती है।

    Land Rover Range Rover

    रोहित के पास इसका लॉंग व्हीलबेस मॉडल है। इसमें 3 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 6.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। अपनी शान और मजबूती की वजह से यह दुनिया भर के बड़े खिलाड़ियों और बॉलीवुड सितारों की सबसे पसंदीदा SUV है।

    यह भी पढ़ें- Audi-Tesla को टक्कर! 18 मार्च को दुनिया के सामने आएगी BMW i3, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स