Hero, Ather या Ampere? कौन है सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 1 लाख रुपए से भी कम
Long Range Electric Scooters: लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों के लिए 5 ऐसे शानदार स्कूटर्स की लिस्ट दी गई है जो सिंगल चार्ज में ज्यादा र ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बना रहे हैं लेकिन बार-बार चार्जिंग की समस्या से परेशान हैं? यहां हम आपकी इसी चिंता को दूर करते हुए उन चुनिंदा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जो एक बार फुल चार्ज करने पर सबसे लंबी दूरी का सफक कर सकती हैं। आइए देखते हैं उन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लिस्ट।
Ather 450S
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतरीन परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंट बैटरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ बनाया गया है। यह पावर और एफिशिएंसी के बीच बैलेंस रहता है और इसकी IDC रेंज लगभग 115 किमी है। Ather का एडवांस बैटर मैनेजमेंट सिस्टम कठिन राइडिंग स्थितियों में ही सही थर्मल मैनेजमेंट और लगातार आउटपुट सुनिश्चित करता है। BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,341 रुपए है।
Ola S1X
इस स्कूटर में आपको कई बैटरी विकल्प देखने को मिलते हैं। इसके 3kWh वेरिएंट की रेंज लगभग 151किमी (IDC) बताई गई है जो उन लोगों के लिए इसे आकर्षक बनाती है जो ज्यादा दूरी तय करना चाहती है। इसमें NMC बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो ज्यादा एनर्जी डेंसिटी देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 80,499 रुपए से शुरू होती है।
Ampere Nexus (EX)
Ampere Nexus (EX) एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे रोजाना इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है जिसमें मजबूती और आसानी पर पूरा ध्यान दिया गया है। इसकी रेंज लगभग 130 किमी है और इसकी टॉप-स्पीड 93kmph है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,21,499 रुपए है।
खबरें और भी
TVS iQube S
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज लगभग 100-110 किमी है जो रोजाना के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी है। इस स्कूटर को एक व्यवस्थित लिथियम-आयन बैटरी सिस्टम से पावर मिलती है जो समय के साथ लगातार एक जैसी परफॉर्मेंस देता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत BaaS प्लान के साथ 59,999 रुपए है।
Hero Electric Optima CX
बजट का ध्यान रखने वाले खरीदारों के लिए जो एक किफायती सिटी स्कूटर चाहते हैं उनके लिए Hero Electric Optima CX एक नया विकल्प है। वेरिएंट के आधार पर इसकी रेंज 85 से 100 किमी के बीच मिलती है। इस स्कूटर में एक साधारण लिथियम-आयन बैटरी सेटअप मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 67,190 रुपए है।