Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 से 20 लाख के बजट में फिट बैठती हैं ये 5 Electric SUV; ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे मिलेंगे फीचर्स

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    भारत में बड़ी संख्‍या में लोग हर महीने कार खरीदते हैं। जिनमें से अधिकतर लोग अब ईवी को खरीद रहे हैं। 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये की कीमत में किस निर्मा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से ईवी की बिक्री बढ़ी है

    2. भारत में 10-20 लाख रुपये में 5 इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं

    3. टाटा नेक्सन ईवी, एमजी विंडसर ईवी प्रमुख विकल्प हैं

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसका असर वाहनों की बिक्री पर भी हो रही है। बीते महीने भी पेट्रोल डीजल कारों के मुकाबले ईवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर आप भी अपने लिए नई गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो कौन से निर्माता की ओर से 10 से 20 लाख रुपये के बीच की कीमत पर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Tata Nexon EV

    वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से 10 से 20 लाख रुपये के बीच नेक्‍सन ईवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है।

    MG Windsor EV

    एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में विंडसर ईवी को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस गाड़ी को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। निर्माता की ओर से इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 14 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.50 लाख रुपये है।

    Vinfast VF6

    विनफास्‍ट भी भारतीय बाजार में वीएफ6 की बिक्री करती है। निर्माता की इस ईवी की एक्‍स शोरूम कीमत 17.29 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये है।

    Maruti eVitara

    मारुति की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर ई विटारा की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस ईवी की भारत में एक्‍स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20.01 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    Hyundai Creta Electric

    हुंडई की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर क्रेटा इलेक्‍ट्रिक की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस ईवी की एक्‍स शोरूम कीमत 18.02 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 24.70 लाख रुपये तक है।

    यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच